नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नार्थ जिला/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- राजधानी दिल्ली में सडक पर सो रही मां-बेटी को डराकर दो लोगों द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस को मामले की जानकारी घटना के वायरल हो रहे वीडियों से लगी। पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना भारत नगर इलाके की बताई जा रही है।
देश की राजधानी दिल्ली में महिलाऐं कितनी सुरक्षित है इसका अंदाजा इस घटना से सहजता से लगाया जा सकता है। वैसे तो दिल्ली पुलिस महिलाओं की सुरक्षा को लेकर दावे करती नही थकती लेकिन इस तरह की शर्मसार कर देने वाली घटना आये दिन दिल्ली में हो रही है और पुलिस को इनकी भनक तक भी नही लग रही है। हालांकि जिस युवक ने इस घटना का वीडियों बनाया था वह दोषी जरूर है लेकिन पुलिस को उसका आभार भी व्यक्त करना चाहिए की पुलिस उसके वीडियों के माध्यम से एक शर्मसार कर देने वाली घटना को हल कर पाई है।
इस घटना की तह तक जाये तो पता चलता है कि पति द्वारा छोड़कर गांव जाने के बाद सड़क पर रहने वाली मां-बेटी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस बात का खुलासा इलाके में एक वीडियो के वायरल होने के बाद हुआ। वीडियो के संज्ञान में आने के बाद हरकत में आई पुलिस ने पीड़िता की पहचान की और फिर उन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वीडियो बनाने वाले को भी गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने आरोपियों की पहचान जहांगीरपुरी निवासी सोनू और वजीरपुर निवासी अमित के रूप में की है।
हाल के दिनों में सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें एक युवक को सड़क पर रहने वाली 35 साल की महिला को पत्थर से जान से मारने की धमकी देकर मां-बेटी से दुष्कर्म करते हुए देखा गया। वीडियो के संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और जल्द ही पता लगा लिया कि घटना भारत नगर इलाके की है। पुलिस वीडियो बनाने वाले तक पहुंच गई। वह काफी सहमा हुआ था। उसने घटना के समय अपनी खिड़की से वीडियो बना ली थी। बाद में वीडियो को एक व्यक्ति को दिया जिसने इसे वायरल कर दिया। इनके जरिए पुलिस सड़क पर रहने वाली महिला और उसकी बेटी तक पहुंची। पूछताछ में पता चला कि महिला का अपने पति से अनबन चल रही है। उसका पति उसे छोड़कर गांव चला गया। किराया नहीं दे पाने की वजह से महिला अपनी 18 साल की बेटी के साथ सड़क पर आ गई और कूड़ा बीनकर अपना गुजारा करने लगी। वह बेटी के साथ पटरी पर सो जाती थी। 29 दिसंबर की रात इलाके में नशा करने वाले दो युवकों की महिला और उसकी बेटी पर नजर पड़ी और उन लोगों ने घटना को अंजाम दिया।
पुलिस ने वीडियो के जरिए आरोपियों की पहचान कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बाद में वीडियो बनाकर उसे वायरल करने वाले ऋतिक को भी गिरफ्तार कर लिया।


More Stories
उत्तराखंड: विकास परियोजनाओं की सौगात के साथ 28वीं यात्रा
नोएडा में बेकाबू हुआ मजदूरों का गुस्सा, कई गाड़ियों में आगजनी
आरजेएस पीबीएच का 538वां राष्ट्रीय वेबिनार संपन्न
अंतरराज्यीय ऑटो-लिफ्टर गैंग का पर्दाफाश, 6 बाइक बरामद
द्वारका जिले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शातिर वाहन चोर गिरफ्तार
250 CCTV खंगालकर चेन स्नैचिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार