नये जोश के साथ करें नये साल का स्वागत- नीलम

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नये जोश के साथ करें नये साल का स्वागत- नीलम

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नजफगढ़ निगम जोन की पूर्व चेयरपर्सन व दिचाऊं कला वार्ड की पार्षद नीलम कृष्ण पहलवान ने देशवासियों को नये साल की शुभ कामनाऐं देते हुए कहा कि हम सभी कोरोना काल में गुजरे 2020 की दुःखद यादों को भूलाकर नये साल का स्वागत नये जोश के साथ करें। साथ ही उन्होने कामना की कि 2021 सबके लिए मंगलमय हो।
एक पत्रकार वार्ता में उन्होने कहा कि 2020 की दुःखद यादे सभी को कचोट रही है लेकिन हमे उनको भूलाकर अब 2021 में नये जोश के साथ काम करना होगा। उन्होने कहा कि बीते साल में विकास के कार्यों में काफी गिरावट आई है लेकिन अब इसकी पूर्ति करने का समय आ गया है और हम पूरे जोश के साथ जन सेवा से जुड़े विकास कार्यों को पूरा करेंगे। उन्होने कहा कि वह व उनका परिवार पूर्व विधायक भरतसिंह के आदर्शाें पर चलता आया है और आज भी नजफगढ़ को पूरी दिल्ली में विकास में नंबर एक बनाने के लिए वचनबद्ध है। उन्होने कहा कि कुछ ऐसे काम जो हम 2020 में नही कर पाये वो अब नये साल में जरूर करेंगे। फिर भी हमने बीते साल से बहुत कुछ सीखा है। जिसे नये साल में अपनाने की कोशिश करेंगे। उन्होने कहा कि अब जल्द ही देश को कोरोना वैक्सीन मिल जायेगी जिससे हम सभी को सुरक्षा का वातावरण मिल सकेगा। उन्होने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी देश को नई उंचाईयों पर ले जाने की कोशिश कर रहे है लेकिन कुछ लोग नही चाहते की हम आत्मनिर्भर बने और वो हर योजना में अड़ंगा डालने की कोशिश कर रहे है। उन्होने किसान आंदोलन पर कहा कि सरकार जल्द इसका हल निकाल लेगी और किसान आंदोलन जल्द खत्म हो जायेगा। उन्होने कहा कि मैं उम्मीद करती हूं कि नया साल सबके लिए मंगलमय होगा। उन्होने सभी पत्रकारों को भी नये साल की शुभकामनाऐं दी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox