हत्या की कोशिश में शामिल बीसी को साथी समेत तिमारपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हत्या की कोशिश में शामिल बीसी को साथी समेत तिमारपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नार्थ जिला/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/-नाॅर्थ जिला के तहत तिमारपुर थाना पुलिस ने गोली चलाकर एक आदमी को गंभीर रूप से घायल करने के मामले में एक बीसी को उसके साथी के साथ मात्र 24 घंटे में पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी से पुलिस ने एक देसी पिस्टल भी बरामद की है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
नार्थ जिला डीसीपी अंटो अलफोंस ने बताया कि 29 दिसंबर को एक पीसीआर काॅल आई थी कि एक व्यक्ति को किसी ने गोली मार दी है। पुलिस ने मौके पर पंहुच कर घायल दिलशाद पुत्र वजीर निवासी गोपालपुर तिमारपुर को धायल अवस्था में पाया और उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां शिकायतकर्ता ने बताया कि उसका कालू नामक व्यक्ति से झगड़ा चल रहा था। जिस पर उसने उसे मारने की धमकी दी थी। तिमारपुर एसएचओं त्रिभूवन सिंह और एसीपी सुरेशचंद ने एसआई मनोज, अशोक, एएसआई भूषण, हवलदार प्रमोद की एक टीम बनाई और आरोपियों को पकड़ने के लिए भेजा। पुलिस ने बताया कि जब दिलशाद अपनी आंटी के साथ बाजार जा रहा था तो कल्लू ने अपने साथी राहुल व बउआ के साथ मिलकर उस पर गोली चलाई और वहां से फरार हो गये। पुलिस टीम ने तीनों आरोपियों की पहचान कर उनकी जानकारी जुटाई और फिर सूचना के आधार पर राहुल उर्फ जूडी और सुमित उर्फ कल्लु को पकड़ लिया। पुलिस ने कल्लु के पास से हत्या की कोशिश में प्रयोग की गई पिस्टल भी बरामद कर ली है। पुलिस तीसरे आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया एक लड़की को लेकर उसका दिलशाद से झगडा हुआ था। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox