केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने खत्म कराई मेयरों की भूख हड़ताल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने खत्म कराई मेयरों की भूख हड़ताल

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सीएम केजरीवाल के आवास के बाहर धरने पर बैठे निगम के तीनों मेयरों से मुलाकात की और उन्हें जूस पिलाकर भूख हड़ताल खत्म करवाई। बता दें कि बीते 13 दिनों से मेयरों का सीएम आवास के बाहर धरना व उपवास जारी है।
पिछले 13 दिनों से धरना दे रहे निगम नेताओं की भूख हड़ताल का तीसरे दिन मेयर अनामिका और जयप्रकाश की तबीयत बिगड़ गई। उससे पहले बीते दिन भूख हड़ताल पर बैठे तीन महिला पार्षदों की तबियत भी अचानक से बिगड़ गई थी. जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। जय प्रकाश का इलाज कर रहे डॉक्टरों से मिली जानकारी के मुताबिक, उनका शुगर लेवल गिर गया है। मेयर जय प्रकाश को चिकित्सकों द्वारा उनकी बिमारी को देखते हुए भूख हड़ताल करने से भी मना किया जा रहा है।
बता दें कि 13,000 करोड़ रुपये के फंड की मांग को दिल्ली बीजेपी के मेयर और पार्षद मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठे हुए थे। वहीं, बृहस्पतिवार को दिल्ली के सभी 272 वार्ड में बीजेपी के पार्षद, विधायक और कार्यकर्ता एक दिन का उपवास करने का भी फैसला लिया था।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox