प्लास्टिक फ्री क्लब के तहत प्रथम थैला बैंक हुआ शुरू

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 29, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

प्लास्टिक फ्री क्लब के तहत प्रथम थैला बैंक हुआ शुरू

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/गुरूग्राम/नई दिल्ली/प्रदीप यादव/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 में गुरूग्राम को स्वच्छता सूची में नंबर-1 पायदान पर लाने के उद्देश्य से नगर निगम गुरूग्राम द्वारा तेजी से कार्य किया जा रहा है। इसके तहत गुरूग्राम में प्लास्टिक फ्री क्लब की स्थापना की कड़ी में सोमवार को गुरूग्राम के प्रथम थैला बैंक का शुभारंभ किया गया है।
गुरूग्राम के नई बस्ती क्षेत्र में नगर निगम गुरूग्राम द्वारा बुलंद आवाज वैलफेयर सोसायटी के सहयोग से कपड़े के थैले के बैंक की स्थापना की गई है। इसका शुभारंभ वीरवार को पूर्व निगम पार्षद दलीप साहनी ने क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की उपस्थित में किया। इस थैला बैंक के साथ 20 अधिक महिलाएं जुड़ी हुई हैं, जो विभिन्न मार्केट क्षेत्रों में पॉलीथीन को खत्म करने के लिए कपड़े के थैले उपलब्ध करवा रही हैं। इन महिलाओं द्वारा अब तक सैक्टर-23, व्यापार केन्द्र सुशांत लोक-1, वजीराबाद मंडी व हरीजन बस्ती आदि में 20 हजार से अधिक थैले उपलब्ध करवाएंगी। प्रथम थैला बैंक को हाल ही में सोढ़ी सुपरमार्केट सैक्टर-46 द्वारा 12 हजार कपड़े के थैले उपलब्ध करवाने का ऑर्डर दिया है। थैला बैंक का मुख्य उद्देश्य गुरूग्राम को पॉलीथीन मुक्त करना है। इसके तहत पॉलीथीन की बजाए कपड़े के थैले का उपयोग करने के प्रति नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है तथा पॉलीथीन की जगह कपड़े के थैले विभिन्न मार्केट क्षेत्रों में उपलब्ध करवाए जाएंगे। थैला बैंक द्वारा 3 रूपए से लेकर 20 रूपए तक के थैले उपलब्ध करवाए जाएंगे।
बुलंद आवाज वैलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह के अनुसार थैला बैंक में कोई भी व्यक्ति अपने घर से पुराने कपड़े एवं प्लास्टिक बोतल देकर उनके बदले में कपड़े के थैले प्राप्त कर सकता है। उन्होंने बताया कि लोगों को जागरूक करने के लिए शहर की विभिन्न कॉलोनियों में क्लॉथ कलैक्शन बॉक्स लगाए जाएंगे। इस प्रकार के थैला बैंक सभी वार्डों में स्थापित किए जाएंगे।
प्रथम थैला बैंक के शुभारंभ अवसर पर नगर निगम गुरूग्राम के स्वच्छता ब्रांड एम्बैसडर कुलदीप ङ्क्षसह, थैला बैंक की संचालिका सारिका, वरिष्ठ सफाई निरीक्षक विजेन्द्र शर्मा एवं विजय कौशिक, सहायक सफाई निरीक्षक हरीश शर्मा, स्वच्छता सलाहकार डा. हरभजन सिंह, प्लास्टिक फ्री क्लब टीम से सीपी सिंह, ऐको फाऊंडेशन से जेनिथ चैधरी एवं अनिल आहुजा, टींस ऑफ गॉड संस्था से आयुष जैन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox