2021 में मार्च-अप्रैल तक भारत में आएगी वैक्सीन- हर्षवर्धन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 29, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

2021 में मार्च-अप्रैल तक भारत में आएगी वैक्सीन- हर्षवर्धन

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने बताया कि अगले साल की शुरुआत में मार्च-अप्रैल के बीच भारत में कोरोना वायरस की वैक्सीन आ जाने की संभावना है और जुलाई-अगस्त तक हमारे पास लगभग 25-30 करोड़ लोगों को टीके उपलब्ध कराने की योजना है जिसके हिसाब से हम आगे की तैयारियां कर रहे हैं।
वही, पीएम मोदी ने कोरोना वैक्सीन को विकसित और उसका विनिर्माण कर रही तीन टीमों के साथ एक ऑनलाइन बैठक की है। उन्होंने कंपनियों को सुझाव दिया कि वे लोगों को टीके के प्रभावी होने समेत इससे जुड़े अन्य मामलों को सरल भाषा में बताने का प्रयास करें। इससे पहले पीएम मोदी ने शनिवार को अहमदाबाद, हैदराबाद और पुणे की यात्रा भी की थी। उन्होंने इन शहरों में कोरोना वायरस टीके के विकास और विनिर्माण प्रक्रिया की समीक्षा की थी।
भारत में इस महीने 7वीं बार एक दिन में कोरोना वायरस के 40,000 से कम मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 94 लाख से अधिक हो गए, जिनमें से 88 लाख 47 हजार 600 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार एक दिन में 38,772 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 94 लाख 31 हजार 691 हो गए हैं। वहीं 443 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1 लाख 37 हजार 139 हो गई है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox