
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली हाईकोर्ट ने राजधानी दिल्ली में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर अदालतों के कार्य स्थगित की अवधि को 16 जनवरी तक बढ़ा दिया है। इस बीच जरूरी मामलों की सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए और कुछ अन्य मामलों की व्यक्तिगत सुनवाई वर्तमान में लागू नियमों के तहत होगी।
हाईकोर्ट ने इस संबंध में परिपत्र जारी करके हाईकोर्ट और हाईकोर्ट की अधीनस्थ सभी जिला अदालतों में अदालतों के कार्य स्थगन की अवधि को बढ़ाने का निर्णय लिया है। नए आदेश के तहत अब अदालतों का स्थगत एक दिसंबर से 16 जनवरी तक रहेगा। इससे पहले अदालतों के संचालन को 30 नवंबर तक के लिए स्थगित किया गया था। नए आदेश के तहत दिसंबर 2020 की तारीखों के लिए सूचीबद्ध मामलों की सुनवाई फरवरी 2021 और एक से 16 जनवरी तक सूचीबद्ध मामलों की सुनवाई मार्च 2021 के लिए सूचीबद्ध की गई है।





More Stories
त्योहारों व परीक्षाओं को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, सीमा पर सुरक्षा बढ़ाई गई
शिव धनुष टूटते ही ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष से गूंजा लाल किला मैदान, धूमधाम से हुआ सीता स्वयंवर
दिल्ली: जाफराबाद में रेस्टोरेंट में लगी आग, जान बचाने के लिए इमारत से कूदे लोग, कर्मचारियों ने बुझाई आग
नेशनल स्कूल गेम्स के लिए दिल्ली के 28 खिलाड़ियों का चयन, छतरपुर में होगी राष्ट्रीय प्रतियोगिता
भावुक हुए श्रद्धालु, प्राचीन श्री रामलीला हल्द्वानी में दिन में राम वनगमन और रात्रि में ताड़का वध की लीला से
महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने सखी वन स्टॉप सेंटर का किया औचक निरीक्षण