बहादुरगढ़ में रिकार्ड बनाने के लिए तिरंगा हाथ में लेकर दौड़े अल्ट्रा रनर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 3, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बहादुरगढ़ में रिकार्ड बनाने के लिए तिरंगा हाथ में लेकर दौड़े अल्ट्रा रनर

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/बहादुरगढ़/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- रविवार को बहादुरगढ़ स्थित अंबेडकर स्टेडियम में 100 किलोमीटर की दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौड़ का आयोजन बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप ने किया। इस आयोजन में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप के दीपक छिल्लर,, गुड़गांव से आये अल्ट्रा रनर विनोद प्रधान व नजफगढ़ से आए अल्ट्रा रनर विनय शाह (भारत के 100 किलो मीटर कैटेगरी के द्वितीय तेज धावक) 100 किलोमीटर में मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे।
तिरंगे को हाथ में लेकर पूरी रनर्स ने इंटरनेशनल बुक आफ रिकॉर्ड बनाने के लिए भाग लिया और इंटरनेशनल बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड मे अपना नाम दर्ज किया जिसमे पूरे भारत के अलग अलग शहरो से 100 से ज्यादा अल्ट्रा रनर्स ने भाग लेकर इंटरनेशनल बुक आॅफ रिकॉर्ड के लिए कोशिश की। यह रेस इंटरनेशनल बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए करवाई गयी थी। इसमें धावक को सुबह 4 बजे रेस शुरू करनी थी और सूर्योदय के साथ ही हाथ में इंडिया फ्लैग लेकर जब तक 100 किलोमीटर दौड़ पूरी ना हो जाए फ्लैग हाथ में लेकर दौड़ना था और अपनी रन रनिंग एप में रिकॉर्ड कर के भेजनी थी।
रनर्स के स्पोर्ट में बी० आर० जी० ग्रुप के अल्ट्रा रनर प्रवीण सांगवान, सुचेत शौकीन, सतीश देसवाल, वीरेंद्र राणा, जगदीश राठी, भरिगु कुमार, धर्म भगत, सुखवीर शर्मा, जयदेव राठी, संजय, नीरज दलाल, शक्ति राणा, राकेश डबास ,नरेंद्र राम, सविनय दलाल, अमित देसवाल, पवन, लोकेश शर्मा, कपिल पवार, धर्मबीर लोहचब, अजय धनखड़ वपुष्पेंद्र राणा ने भी साथ दौड़ लगा कर सभी धावको का मनोबल बढ़ाया। इसके इलावा गुड़गांव से आए सौरव शर्मा, कपिल देव, गाजियाबाद से आई अल्ट्रा रनर दीप्ति चैधरी और दिल्ली द्वारका से परिवार के साथ आए दिल्ली मास्टर चैंपियन विजेता गैतमेनटु सरकार जी ने अपने बच्चो और पत्नी के साथ आकर सभी धावको को मोटिवेट किया
इस दौड़ में बिनय शाह ने 9.42 घंटे में, विनोद प्रधान ने 11.09 घंटे में व दीपक छिल्लर ने 11.36 घंटे मे 100 किलोमीटर दौड पुरी कर इंटरनेशनल बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया और अपने शहर का नाम रोशन किया। सभी खिलाड़ियों व मेहमानों ने विजेताओं व रिकार्ड धारकों को बधाई दी।
बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (बी० आर० जी० – एक नई शुरुआत) जहाँ पर सभी उम्र के महिला, पुरुष, बच्चे ,जवान सब मिलकर सुबह से० 9 बाईपास पार्क में रनिंग और योगा की प्रैक्टिस करते है और अपने आप को फिट रखते है और साथ ही मैराथन के लिए प्रैक्टिस करते है

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox