अभिनेत्री पूनम पांडे व उसके पति सैम को सशर्त मिली जमानत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 12, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अभिनेत्री पूनम पांडे व उसके पति सैम को सशर्त मिली जमानत

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/गोवा/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- अभिनेत्री पूनम पांडे और उनके पति सैम बॉम्बे को गोवा की एक कोर्ट ने सशर्त जमानत दे दी है जिसके तहत दोनों अभी गोवा से बाहर कहीं नहीं जा सकते हैं। पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पूनम पांडे और सैम बॉम्बे को तब तक जेल में रखा जाएगा, जब तक दोनों 20,000 प्रति व्यक्ति जमानत की राशि नहीं जमा कर देते।
दरअसल, हाल ही में अपनी गोवा ट्रिप के दौरान अश्लील वीडियो शूट कराने का आरोप लगा था, जिसके चलते पूनम पांडे के खिलाफ गोवा फॉरवर्ड पार्टी की महिला विंग ने उनके खिलाफ एफआई दर्ज कराई थी। इसके साथ ही कैनाकोना पुलिस स्टेशन में एक अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। अब पूनम पांडे अश्लीलता फैलाने के लिए कानूनी मुसीबत में हैं।
पूनम पांडेय पर आरोप है कि एक सरकारी संपत्ति में अनधिकृत रूप से प्रवेश किया और अश्लील वीडियो शूट किया। दक्षिण गोवा जिले के कोनकोना शहर के कई नागरिकों ने इस शूटिंग के लिए सरकारी मशीनरी के दुरूपयोग का आरोप लगाया था. इसके बाद दो पुलिसकर्मी (निरीक्षक तुकाराम चव्हाण और एक कॉन्स्टेबल) को निलंबित कर दिया गया। इससे पहले एक अधिकारी ने बताया कि उत्तरी गोवा के सिंकरिम में एक पांच सितारा होटल में ठहरीं पांडे को बृहस्पतिवार की दोपहर में कलांगुट पुलिस की एक टीम ने हिरासत में लिया और उन्हें बाद में कानकोना पुलिस को सौंप दिया। कानकोना शहर के चापोली बांध पर शूट के दौरान अश्लीलता को लेकर बुधवार को पांडे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। बांध का प्रबंधन संभाल रहे जल संसाधन विभाग ने शिकायत की थी। बृहस्पतिवार को कानकोना के कई बाशिंदों ने उन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए शहर में बंद का आह्वान किया जिन्होंने अभिनेत्री और शूट से जुड़े दल को कथित रूप से सुरक्षा प्रदान की। पुलिस अधीक्षक ने बाद में निरीक्षक तुकाराम चव्हाण और एक कॉन्स्टेबल को निलंबित कर दिया. मामले की जांच की जा रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox