दिल्ली सरकार का दावा, नगर निगमों पर आठ हजार करोड़ है दिल्ली सरकार का बकाया

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली सरकार का दावा, नगर निगमों पर आठ हजार करोड़ है दिल्ली सरकार का बकाया

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली सरकार ने नगर निगम पर 8596 करोड़ रुपये बकाया होने का दावा किया है। इसमें दिल्ली जल बोर्ड का निगम पर 2,596 करोड़ और सरकार की ओर से निगम को दिया गया ऋण के बारे में जानकारी दी गई। इससे पहले नगर निगम ने दिल्ली सरकार पर 13 हजार करोड़ रुपये बकाया होने का दावा किया है।
दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने मंगलवार को दस्तावेज पेश करते हुए बताया कि दिल्ली सरकार को निगम से 8,596 करोड़ रुपये लेने हैं। वर्ष 2012 में यह 2060 करोड़ रुपये था वहीं, वर्ष 2018 में सीएजी (कैग) की रिपोर्ट के अनुसार, नगर निगम ऊपर यह कर्ज 3,815 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था। दिल्ली सरकार की ओर से बताया गया कि इसके बाद से निगम ने दिल्ली सरकार को एक भी पैसा नहीं दिया है वहीं, दिल्ली सरकार के शहरी विकास रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2020 की 27 अक्तूबर तक यह ऋण ब्याज सहित 6008 करोड़ पर हो गया है वहीं, जल बोर्ड का निगम पर 2,596 करोड़ रुपये भी पानी का बिल बकाया है। 
दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि गत 12 जून को एक आदेश में कोर्ट ने कहा था कि दिल्ली सरकार नगर निगम को आठ हजार करोड़ दे और इस राशि का भविष्य में  समझौता करने का आदेश दिया था। अधिकारी ने कहा कि कोर्ट का यह मानना है कि दिल्ली सरकार पर नगर निगम का कोई बकाया राशि नहीं निकलती है। अधिकारी ने कहा कि दिल्ली सरकार को मिलने वाले कर में नगर निगम की हिस्सेदारी के संबंध में पांचवें वित आयोग के अनुसार, दिल्ली सरकार से नगर निगम को साढ़े 12 फीसदी कर मिलता है। इसके अनुसार निगम का 1,965 करोड़ पर बनता था। इसमें से 1,752 करोड़ जारी किया जा चुका है। जबकि बची हुई राशि भी जल्द ही दी जाएगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox