दिल्ली में अभी बंद रहेंगे स्कूल, अभिभावकों की राय के बाद सरकार का ऐलान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 3, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में अभी बंद रहेंगे स्कूल, अभिभावकों की राय के बाद सरकार का ऐलान

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि दिल्ली में अगले आदेश तक सभी स्कूल बंद रहेंगे। इस तरह से दिल्ली के सभी स्कूल अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। यह आदेश दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते लिया गया है।
सिसोदिया ने एक ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अभिभावक भी स्कूलों को दोबारा खोलने के पक्ष में नहीं हैं। दिल्ली सरकार ने पहले 31 अक्टूबर तक स्कूलों के बंद रहने की घोषणा की थी। उन्होने ने कहा, हम लगातार अभिभावकों की राय लेते रहे हैं और वे इस बात को लेकर चिंतित हैं कि स्कूलों को दोबारा खोलना सुरक्षित होगा या नहीं। यह सुरक्षित नहीं है। जहां भी स्कूल दोबारा खोले गए, वहां बच्चों में कोविड-19 के मामले बढ़े ही हैं। इसलिए हमने राष्ट्रीय राजधानी में अभी स्कूलों को ना खोलने का फैसला किया है। वे अगले आदेश तक बंद रहेंगे। देश में कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जारी किए गए दिशा-निर्देशों के बाद से देशभर में 16 मार्च से विश्वविद्यालय और स्कूल बंद हैं। देशभर में 24 मार्च को लॉकडाउन लगाया गया था।
देश में अलग-अलग अनलॉक चरणों में कई प्रतिबंधों में ढील दी गई, लेकिन शिक्षण संस्थान बंद रहे। ‘अनलॉक-5’ के दिशा-निर्देशों के अनुसार राज्य स्कूलों को दोबारा खोलने के संबंण में निर्णय ले सकते हैं। कई राज्यों में स्कूलों को दोबारा खोलने की प्रक्रिया शुरू भी हो गई है। दिल्ली सरकार ने पहले स्कूलों को नौंवी से 12वीं तक के छात्रों को 21 सितम्बर से स्वैच्छिक आधार पर बुलाने की अनुमति दी थी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox