बॉर्डर पर तनातनी के बावजूद देश की राजधानी में चीन के सामान की भरमार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बॉर्डर पर तनातनी के बावजूद देश की राजधानी में चीन के सामान की भरमार

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- चीन से भारत की भले ही बॉडर पर तनातनी है, लेकिन व्यापार को लेकर अब सबकुछ सामान्य से हो गया है। इस दीपावली भी भले ही कुछ संगठन देशी दीपावली मनाने की अपील कर रहे है, लेकिन दिल्ली का बाजार चीन के सामानों से पट गया है। खासकर दीपावली से घर को रौशन करने वाले मोमबत्ती, बिजली की लड़ियां, बिजली के रंग बिरंगे बल्ब, वंदनवार, घरो को सजाने के रंगोली समेत सभी सामान से दिल्ली का सदर बाजार पटा हुआ है।
दशहरा खत्म होने के बाद दिल्ली के बाजार दीपावली त्योहार के लिए सज गया है। चीन के सामानों के साथ स्वदेश निर्मित सामान बेचने की तैयारी में भी व्यापारी है। लेकिन पिछले साल की तरह इस साल भी चीन के ही समानों की धूम है। स्वदेशी लाइट बिक भी रही है तो सिर्फ पैकेजिंग ही स्वदेशी है। अंदर का माल चीन का ही है। पिछले साल के बचे चीन के झालर, लाइट, सजावटी सामान की बिक्री भी जमकर हो रही है। बाजार में रौनक बढ़ने से व्यापारियों को भी उम्मीद बढ़ गई है तो ज्वेलर्स भी अगामी त्योहार को लेकर खासे उत्साहित दिख रहे है।

अन्य राज्यों के व्यापारी भी पहुंचने लगे सदर
सदर बाजार एसोसिएशन के देवराज बावेजा ने बताया कि कोरोना की वजह से दिल्ली के होलसेल बाजार की स्थिति अब बेहतर होने लगी है। दीपावली त्योहार को लेकर बढ़ी भीढ़ से आशाएं बंध गई है। कोरोना की वजह से जो व्यापारी दिल्ली आने में परहेज करते थे वह अब पहुंचने लगे है। व्यापारी आत्म निर्भर भारत योजना के तहत सामान की बिक्री कर ही रहे है साथ ही दीपावली को लेकर चीन के सामान भी पिछले साल की तरह ही बिक्री की जा रही है। 

व्यापारी वर्ग में उत्साह
कन्फेडरेशन ऑफ सदर बाजार से जुड़े राकेश यादव ने बताया कि दशहरे के बाद अब भारत के सबसे बड़े त्यौहार दिवाली में केवल 20 दिन ही बचे हैं। इस त्योहार को लेकर व्यापारी वर्ग में काफी उत्साह है।  अगामी दीपावली को लेकर थोक मार्केट की बिक्री तेज हो गई है। अन्य राज्यों से आने वाले व्यापारी हर साल की तरह इस साल भी चीन निर्मित सजावटी सामान खरीदने में ज्यादा रूची दिखा रहे है। दरअसल सस्ती होने के कारण ग्राहक भी इसे ही पसंद करते है।
लाजपराय इलेक्ट्रॉनिक मार्केट के राजू नागपाल ने बताया कि चीन नीर्मित सभी इलेक्ट्रॉनिक सामान मिल रहे है। इतना जरूर है कि स्वदेशी के प्रति भी लोगों की जागरूकता बढ़ी है। सरकार स्वदेशी की बात तो करती है, लेकिन स्वदेशी को कैसे बढ़ाया जाए इसे लेकर नीतियां तैयार नहीं होती है। कोरोना महामारी के कारण बर्बाद हुए व्यापार में जान आ गई है। चीनी बाजार को तोड़ने के लिए स्वदेशी को बढ़ावा दिया जा रहा है। उपभोक्ताओं को आकर्षित करने के लिए स्वदेशी लाइटिंग की विशेष व्यवस्था की होगी। हिन्दुस्तानी दिवाली के रूप में मनाने और चीनी वस्तुओं के पूर्ण बहिष्कार का आव्हान किया गया है। इलेक्ट्रॉनिक, इलेक्ट्रिकल, रसोई के बर्तन भी स्वदेशी नीर्मित वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox