नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/मुंबई/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- मुंबई की उपनगरी गोरेगांव के एक पांच-सितारा होटल में चल रहे देह व्यापार रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने एक बॉलीवुड एक्ट्रेस सहित 3 लड़कियों को वहां से पकड़ा है। आरोप है कि बॉलीवुड की एक इंटरनेशनल बेली डांसर और दो टीवी सीरियल आर्टिस्ट की इस होटल में देह व्यापार के लिए 10 लाख रुपए में डील फिक्स हुई थी।
जानकारी के मुताबिक, क्राइम ब्रांच की टीम ने शुक्रवार देर रात एक पांच सितारा होटल में छापेमारी की। ग्राहकों के रूप में पुलिस टीम के सदस्यों को होटल में भेजा गया, जहां वो देह व्यापार रैकेट के डीलर्स से मिलें। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी की और मौके से 3 महिलाओं को छुड़ाया गया। पुलिस ने जिन तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है, उनमें से एक बॉलीवुड एक्ट्रेस है। उस पर बड़े-बड़े होटलों में देह व्यापार के लिए बॉलीवुड और टीवी जगत से जुड़ी एक्ट्रेसेज को लाने का आरोप है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा देह व्यापार (रोकथाम) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने तुरंत रेकैट का भंडाफोड़ कर मामले की कार्रवाई शुरू कर दी है।


More Stories
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!
मधु विहार की बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा, सातों ब्लॉक एकजुट; समाधान नहीं तो बड़े जनआंदोलन की चेतावनी
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”