
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नार्थ जिला/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नाॅर्थ पुलिस जिला के अन्तर्गत वजीराबाद थाना पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर तेजी से कार्यवाही करते हुए वजीराबाद क्षेत्र से तीन सक्रिय सेंधमारों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से एक मोबाईल फोन व एक लैपटाॅप बरामद किया है। पुलिस शिकायतकर्ता का सामान बरामद करने की कोशिश में आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
नाॅर्थ जिला पुलिस डीसीपी अंटो अलफोंस ने बताया कि 14 अक्तुबर को सचिन नामक व्यक्ति ने अपने घर में चोरी होने की शिकायत पुलिस को दी थी। उसने बताया था कि जब वह अपने परिवार के साथ घर में सोया हुआ था तो रात करीब 2.15 पर कुछ आवाज सुनकर उसकी पत्नी की आंख खुली तो उसने देखा कि सब कुछ खुला पड़ा है और घर से 35 हजार रूपये तथा सोने-चांदी के गहने गायब हैं। जिसकी उन्होने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। वजीराबाद पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर जांच के दौरान सीसीटीवी कैमरे की फुटेज जांची और फिर चोरों की पहचान कर सेंधमारों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की पहचान सोनू उर्फ चारसी पुत्र हरी निवासी वेगाबोंद, झाड़ौदा माजरा बुरारी, जोकि पहले भी 9 चोरी के मामलों में शामिल रहा है। मनीष उर्फ मन्नु उर्फ फाडी पुत्र देवीसिंह निवासी बालमीकी मंदिर झाड़ौदा माजना बुरारी जोकि 13 चोरी के मामलों में पहले से शामिल है तथा मनीष सोनी पुत्र विजय कुमार निवासी जेजे कालोनी बवाना दिल्ली के रूप में की है। जिसके खिलाफ पहले कोई मामला दर्ज नही पाया गया है। पुलिस ने आरोपियों से एक मोबाईल फोन व एक लैपटाॅप बरामद किया है। लेकिन शिकायतकर्ता का सामान अभी पुलिस बरामद नही कर पाई है जिसके लिए आरोपियों से पूछताछ जारी है।





More Stories
श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को सपरिवार पहुंचे उद्योगपति एवं समाजसेवी सुशील कानौड़िया
एटीएम में लोहे की पट्टियां फंसाकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार
बुराड़ी के फ्लैट से 321 ग्राम हेरोइन बरामद, पति-पत्नी समेत तीन और पकड़े
दिल्ली पुलिस का ऑटो लिफ्टर गिरोह पर बड़ा प्रहार, 6 आरोपी गिरफ्तार; 38 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद
दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट में गैंग का कथित शूटर हथियारों के जखीरे के साथ गिरफ्तार
MCD सदन आप और कांग्रेस की महिला पार्षदों के बीच भिड़ंत, मेयर के माइक में तोड़फोड़ का आरोप