थाना मोरीस नगर पुलिस ने पकड़े दो सक्रिय स्नेचर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

थाना मोरीस नगर पुलिस ने पकड़े दो सक्रिय स्नेचर

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नार्थ जिला/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नाॅर्थ पुलिस जिला के अन्तर्गत मोरिस नगर थाना पुलिस ने दो सक्रिय स्नेचरों को लोनी क्षेत्र से पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। आरोपियों को सीसीटीवी की मदद से पहचान कर पुलिस ने उन्हे गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस ने आरोपियों से दो मोबाइल फोन व दो मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों पूछताछ में स्नेचिंग के 7 मामले सुलझ गये है।
नाॅर्थ जिला पुलिस डीसीपी अंटो अलफोंस ने बताया कि 20 सिंतबर को मानसरोवर पार्क निवासी मंयक जैन ने छतरा मार्ग पर अपना मोबाईल फोन छीनने की शिकायत पुलिस को दी थी। मोरिस नगर पुलिस थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने इस मामले में आरोपियों को पकड़ने के लिए निरिक्षक जांच राजेश शुक्ला के नेतृत्व में एसआई योगेन्द्र, हवलदार रोहताश, सिपाही संदीप, अनुज, प्रताप व मुकुल की एक टीम बनाई। वहीं एसीपी सिविल लाईन्स राजेन्द्र सिंह ने टीम का मार्ग निर्देशन किया। टीम ने इस मामले में तुरंत कार्यवाही करते हुए पहले सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की और आरोपियों द्वारा स्नेच किये गये फोन की लोकशन जांची, जो भोपरा बार्डर नाॅर्थ-ईस्ट जिला पर जाकर खत्म हो गई। इसके बाद टीम ने मोटरसाईकिल की नंबर प्लेट से उसके मालिक की पहचान की और आरोपियों अथाॅरिटी से मिले फोन नंबर को सर्विलांस पर डाल कर लोकशन पता की तथा स्थानिय लोगों से भी आरोपियों की फोटों की पहचान कराई इसके बाद पुलिस ने पहले आरोपी नजाकत अली उर्फ केटीएम पुत्र नूर मोहम्मद निवासी लोनी, गाजियाबाद को पकड़ा उसके बाद पूछताछ के बाद दूसरे आरोपी अलीम पुत्र मोहम्मद अली निवासी नजदीक खादे वाली मस्जिद,बेहता हाजीपुर, लोनी गाजियाबाद को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया की 13 अक्तुबर तक उन्होने 6 मोबाईल फोन स्नेच किये थे जिनमें से 5 मोबाईल फोन फकरूद्दीन उर्फ फकरू को दे दिये थे। क्योंकि उन्होने लाॅक डाउन के दौरान फकरू से एक लाख रूपये ब्याज पर उधार लिये थे जो वह लूट व चोरी का सामान उसे देकर पूरा कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि दोनो आरोपी पहले से ही अपराधी है और अली पर पहले से ही 14 केस दर्ज हैं। और अलीम पर एक चोरी का मामला दर्ज है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों से मोरिस नगर, शालीमार बाग, चितरंजन पार्क, बुरारी और मोरिस नगर थानों के सात मामले सुलझ गये हैं। पुलिस ने आरोपियों से दो स्नेच किये गये मोबाईल फोन व दो मोटरसाईकिल बरामद की हैं। पुलिस वर्तमान शिकायत के मामले के फोन को बरामद करने की कोशिश कर रही है। वहीं पुलिस आरोपी फकरू को भी पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox