नये कृषि बिलो से होगा किसानों को ज्यादा फायदा-योगिता सिंह

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नये कृषि बिलो से होगा किसानों को ज्यादा फायदा-योगिता सिंह

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/सुनील कुमार/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- मंगलवार को नजफगढ़ में आयोजित महिला किसान सम्मलेन में दिल्ली प्रदेश की नवनियुक्त महिला मोर्चा की अध्यक्षा योगिता सिंह ने किसान परिवारों से आई महिलाओ को नए कृषि बिल से होने वाले फायदों के बार में बताते हुए कहा कि नये कृषि बिलों से किसानों को ज्यादा फायदा होगा। नजफगढ़ की चाँद वाटिका में आयोजित इस महिला किसान सम्मलेन में सैकड़ो के संख्या में महिलाये उपस्तिथ रही। इस कार्यक्रम में नजफगढ़ के जिलाध्यक्ष विजय कुमार सोलंकी, दिल्ली विधानसभा के विपक्ष के नेता रामवीर सिंह विधूड़ी और निगम पार्षद मीणा तरुण यादव भी उपस्तिथ रही।
गौरतलब है कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा कृषि सुधार बिलों को संसद में पारित कराने के बाद जहां एक और देश के किसानों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया है, तो वहीं दूसरी और बीजेपी इन बिलों को किसानों के लिए फायदेमंद बताकर किसानों से इस बिल के समर्थन की अपील कर रही है। इसी के तहत आज नजफगढ़ में मौजूद बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्षा योगिता सिंह ने इस बिल को लेकर मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि ये बिल किसानों को सीधा फायदा पहुंचाएगा। किसान अपनी फसल को कहीं भी किसी को भी बेचने के लिए स्वतंत्र है। यहां तक की कंपनियां सीधे खेतों में जाकर फसल को खरीद सकती है। ऐसे में किसान के खाते में पैसा सीधा ट्रांसफर हो जायेगा।


दिल्ली विधानसभा के विपक्ष के नेता रामवीर सिंह विधूड़ी ने महिलाओ को सम्बोदित करते हुए कहा की आम आदमी पार्टी और कांग्रेस इस बिल को लेकर किसानों को गुमराह कर रही है। दोनों पार्टिया इस किसान बिल का विरोध कर किसानों को भड़काने का काम कर रही है। उन्होंने इस बिल को लेकर किसानों को बधाई दी और अपील भी है कि किसान इस बिल को समझें और इसका समर्थन भी करें।
नजफगढ़ देहात की महिलाओ ने बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष योगिता सिंह के सम्मान में एक महिला संगीत का भी आयोजन किया और नाच गाकर उनका भव्य स्वागत किया। इस महिला किसान सम्मलेन में भाजपा नेत्री श्रीमती राज शर्मा, महिला जिलाध्यक्ष प्रेमलता गौड़, अजीता यादव, मुनेश यादव, कृष्णा फोगाट, राजबाला हूडा और ललिता शर्मा के साथ अनेको भाजपा कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox