मुस्कानः हरियाणा पुलिस निभा रही मानवता का धर्म

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मुस्कानः हरियाणा पुलिस निभा रही मानवता का धर्म

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/चंडीगढ़/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- हरियाणा पुलिस उन परिवारों के चेहरे पर मुस्कान वापस लाने के लिए लगातार काम कर रही है जिनके बच्चे किसी कारण से लापता हो गए थे। एक बार फिर पुलिस ने प्रदेश में दर्ज अलग-अलग मामलों में तीन गुमशुदा बच्चों को तलाश कर उन्हें उनके परिजनों को सौंप कर मानवता की मिसाल पेश की है।
हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस की मानव तस्करी निरोधक इकाई (एएचटीयू) द्वारा 2 वर्ष से गुमशुदा लड़के को उसके परिवार से मिलाने में सफलता हासिल की गई है। यह 10 वर्षीय बच्चा चिल्ड्रन होम झज्जर में रह रहा था। इसने अपना पता मुरादपुर और पिता का नाम बबलू बताया। उल्लेखनीय है कि इस बच्चे को गोद देने की प्रक्रिया सीडब्ल्यूसी झज्जर द्वारा की जा चुकी थी और गोद लेने वाले माता-पिता इस बच्चे को आस्ट्रेलिया लेकर जाना चाहते थे। इसी दौरान बच्चे के द्वारा बताए गए पते और पिता के नाम के आधार पर पुलिस की मानव तस्करी निरोधक इकाई द्वारा हरदोई के आसपास लखीमपुर खीरी में इसके पिता का पता चल गया। बच्चे के परिवार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि 2 साल पहले यह बच्चा दिल्ली से गुम हो गया था और उसका कोई सुराग नहीं लग रहा था। राज्य अपराध शाखा द्वारा 5.10.2020 को सीडब्ल्यूसी झज्जर से आदेश प्राप्त करके इस लड़के को उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया गया।
एक अन्य मामले में, आशियाना पंचकूला में रह रहे 7 महीने से गुमशुदा मंदबुद्धि बच्चे को उसके परिवार से मिलाने में पुलिस ने सफलता हासिल की है। बच्चे द्वारा बोली जा रही भाषा के आधार पर उत्तर प्रदेश पुलिस सहारनपुर से संपर्क साधा गया तो पता चला कि यह बच्चा शेखपुरा से 7 महीने से गुमशुदा है। उसके परिवार से वीडियो कॉलिंग करवाई गई तो उन्होंने इस बच्चे को पहचान लिया व कानूनी प्रक्रिया अपनाकर सीडब्ल्यूसी पंचकूला से आदेश लेकर बच्चे को उसके माता पिता के सुपुर्द कर दिया गया ।
वहीं एक अन्य मामले में 3 दिन से गुमशुदा बच्चे को माता पिता से मिलवाया गया। राजस्थान पुलिस द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक बच्चा रेलवे स्टेशन पर मिला है। बच्चे ने मिली जानकारी द्वारा बहादुरगढ रेलवे पुलिस से संपर्क साधा गया तो उसी दौरान लड़के की मां पुलिस स्टेशन बहादुरगढ़ में अपने बच्चे की गुमशुदगी की रिर्पोट दर्ज करवाने आई हुई थी। पुलिस ने बीकानेर सीडब्ल्यूसी से आदेश लेकर बच्चे को माता-पिता से मिलवा दिया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox