वोमेनाइट आज समाज की जरूरत, प्रभावित हो रहे युवा व महिलाऐं

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
July 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

वोमेनाइट आज समाज की जरूरत, प्रभावित हो रहे युवा व महिलाऐं

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- समाज को सभी मनुष्यों के रहने के लिए एक बेहतर जगह बनाने के लिए वोमेनाइट पिछले 5 वर्षों से बाल यौन शोषण, लिंग और मासिक धर्म स्वच्छता जैसे मुद्दों पर काम कर रही हैं। अब तक वोमेनाइट ने 300 से अधिक स्कूलों, कॉलेजों और संस्थानों में अभियान चलाया है और इस तरह से 2,00,000 से अधिक छात्रों और महिलाओं को प्रभावित किया है।
वोमेनाइट ने मासिक धर्म स्वच्छता दिवस को उजागर करने के लिए 28 मई को एण्ड पीरियड पॉवर्टी अभियान शुरू किया। इस अभियान के द्वारा, उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ कई वेबिनार किए हैं, ताकि उन्हें इस मुद्दे से अवगत कराया जा सके और इस विषय के आसपास की वर्जनाओं को तोड़ सकें।
वोमेनाइट की टीम, श्रीमती अमन प्रीत (आई आर एस) जिन्हें भारत की पैड वुमन भी कहा जाता है, के मार्गदर्शन में काम कर रही है और कोविड 19 राहत कार्य के अंतर्गत 2 लाख सेनेटरी नैपकिन वितरित कर चुकी हैं, जो 20,000 जरूरतमंद लड़कियों और महिलाओं तक पहुंचें हैं। अक्टूबर महीने के लिए, उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस और नवरात्रि के अवसर पर 5 लाख से अधिक सैनिटरी नैपकिन के वितरण को बढ़ाने का लक्ष्य रखा है। इसके अतिरिक्त वोमेनाइट उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से पर्वतारोही नीतीश सिंह का समर्थन करने पर गर्व महसूस कर रही हैं, जो 19,086 फीट की ऊंचाई के माउंट रुद्रगिरा पर चढ़ाई करेंगे। वह अपना समर्थन दिखाने और मासिक धर्म स्वच्छता के मुद्दे पर संदेश साझा करने के लिए एक बैनर उठाएंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox