
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/उत्तर प्रदेश/नई दिल्ली/मनोजीत सिंह/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- उत्तर प्रदेश के कानपुर में देर रात हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसमें सीओ समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए। चार पुलिसकर्मी घायल भी हैं। घटना कानपुर में चैबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव की है। यहां पुलिस बदमाश विकास दुबे को पकड़ने गई थी। वहीं बाद में पुलिस ने हमला करने वाले एक बदमाश को मार गिराया।
पुलिस की एक टीम पर बदमाशों ने अंधाधुंध गोलियां चला दीं, जिसमें डीएसपी देवेंद्र मिश्रा और थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गए। पुलिस की यह टीम हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को पकड़ने के लिए गई थी। खबर मिलने के बाद एसएसपी और आईजी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। फरेंसिक टीम भी यहां छानबीन में जुट गई है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि देते हुए मामले की पूरी रिपोर्ट तलब की है और बदमाशों को तुरंत पकड़ने के आदेश दिए हैं। – एक बदमाश को पुलिस ने मार गिराया। आईजी मोहित अग्रवाल ने बताया और बदमाश भी गांव में छिपे हैं, पुलिस और एसटीएफ की टीम बदमाशों से मोर्चा ले रही है। अभी एक बदमाश को पुलिस ने मार गिराया।
वही कानपुर देहात से विकास दुबे के बहनोई दिनेश तिवारी को पुलिस ने हिरासत में लिया। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार पहुँच गए हैं घटनास्थल पर। कानपुर मंडल कानपुर, कानपुर देहात, कन्नौज, फर्रुखाबाद, इटावा, औरैया की सभी सीमाएं सील कर दी गई हैं। जीटी रोड पर स्थित गांव में हुई घटना के बाद से जीटी रोड पर जगह-जगह बैरियर लगाकर हो रही है सघन तलाशी। फॉरेंसिंक टीमें भी घटनास्थल पर जांच पड़ताल के लिए पहुँच गयी हैं . अपराधी विकास के घर को चारों तरफ पुलिस तैनात है। हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के चैबेपुर स्थित गांव बिकरू से चार किलोमीटर आगे काशीराम निवादा गाँव में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ जारी है। फर्रुखाबाद में भी नाकाबंदी, बार्डर पर हो रही चेकिंग, कानपुर में हुई पुलिस मुठभेड़ के बाद शुक्रवार भोर से ही जिले के बॉर्डर पर पुलिस ने चेकिंग अभियान शुरू कर दिया कानपुर रोड के बॉर्डर के साथ-साथ जिले के सभी वार्डों पर पुलिस वाहन चेकिंग अभियान कर भागे हुए अपराधियों को तलाश रही है ।वहिं अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन जय नारायन सिंह ने बताया चार और पुलिसकर्मियों की हालत नाजुक है. आपरेशन में एसटीएफ के जाबांज अफसरों को भी उतारा गया।
बिकरू समेत कई गांवों को पुलिस ने चारों तरफ से घेरा
आठ पुलिसकर्मियों की शाहदत का बदला लेने के लिए गुरुवार आधी रात के बाद से ही चैबेपुर स्थित विकास दुबे के गांव बिकरू में भारी पुलिस फोर्स तैनात है। आसपास के कई गांव तक घुस चुकी है पुलिस। पुलिस का अनुमान है कि बदमाश आसपास के गांवों में ही छिपे हैं। कानपुर शहर के अलावा आसपास कई जिलों की भी फोर्स बुलाई गई है। वहीँ समाजवादी पार्टी ने की एक करोड़ मुआवजे की मांग है शहीद हुए परिजनों के लिए।





More Stories
ADG डॉ. वी. मुरुगेशन ने हरिद्वार के भगवानपुर में जनता दरबार में सुनीं जनसमस्याएं
देहरादून में किराये के मकान में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला समेत चार गिरफ्तार
बहादुरगढ़ में 100 दिन में दिखने लगा मियावाकी जंगल का असर, पौधों की तेजी से बढ़ी लंबाई
दिल्ली के मायापुरी में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर, राहत व बचाव कार्य पूरा
दिल्ली में प्रदूषण पर एक्शन प्लान तैयार, साउथ-वेस्ट और वेस्ट दिल्ली के हॉटस्पॉट्स की पहचान कर सख्त कार्रवाई के निर्देश
दिल्ली के 48 गांवों को मिलेगा ‘शहरी’ दर्जा, अब सुनियोजित विकास का होगा आधार