72 राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल हुआ खत्म, कांग्रेस व भाजपा के कई बड़े नेता भी शामिल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

72 राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल हुआ खत्म, कांग्रेस व भाजपा के कई बड़े नेता भी शामिल

-उपराष्ट्रपति वेंकैया नायूड ने रखा रात्रि भोज, मोदी बोले- आपकी कमी खलेगी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- गुरूवार को राज्यसभा से कुल 72 सदस्यों का कार्यकाल खत्म हो गया जिनको भावभीनी विदाई दी गई। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आपकी कमी खलेगी तो वहीं उपराष्ट्रपति वेंकैया नायूड ने सांसदों के सम्मान में रात्रि भोज का आयोजन करवाया है। वहीं आज राज्यसभा में शून्यकाल और प्रश्नकाल नहीं रखा गया ताकि रिटायर हो रहे सदस्यों को बोलने का मौका मिल सके।

जिन सांसदों का कार्यकाल खत्म हो रहा है उनमें कांग्रेस के उपनेता आनंद शर्मा, एके एंटनी, भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी, स्वप्नदास गुप्ता और एमसी मैरिकॉम भी शामिल हैं। रात्रि भोज के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। राज्यसभा के सांसद अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। इस मौके पर गिटार बजाया जाएगा और देशभक्ति गीत भी गाए जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी भी इस मौके पर भाषण देंगे।

बता दें कि इन 72 सदस्यों में से कुछ लोग मार्च में रिटायर हो रहे हैं तो कई लोग जुलाई और अगस्त में भी रिटायर होंगे। हालांकि संसद का बजट सत्र खत्म हो रहा है इसलिए हो सकता है वे सदस्य दोबारा सदन में दिखायी न दें। इस मौके पर संसद भवन में एक फोटो सेशन भी हुआ। इसमें प्रधानमंत्री मोदी भी मौजूद थे। रिटायर हो रहे सांसदों ने साथ में फोटो खिंचवाए।

सदन में बोलते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हम चाहते हैं कि ये सदस्य फिर से सदन में आएं। उन्होंने कहा, हमने इस सदन में लंबा समय बिताया। आपका योगदान अमूल्य है और इस सदन में मिले अनुभवों को चारों ओर ले जाना चाहिए। अनुभव से जो कुछ भी प्राप्त होता है उसमें समस्याओं का समाधान निकालने के लिए सरल उपाय होते हैं। आप सभी अनुभवी लोगों की कमी खलेगी।

यहा बता दें कि कुछ सांसद अप्रैल में रिटायर हो रहे हैं। इनमें कांग्रेस के उपनेता आनंद शर्मा, एके एंटनी, सुब्रमण्यम स्वामी, एमसी मैरिकॉम और स्वपन दास गुप्ता शामिल हैं। वहीं निर्मला सीतारमण, सुरेश प्रभु, एमजे अकबर, जयराम रमेश, विवेक तन्खा, वी विजयसाई रेड्डी का कार्यकाल जून में समाप्त होगा। रिटायर होने वाले सदस्यों में पीयूष गोयल, मुख्तार अब्बास नकवी, पी चिदंबरम, अंबिका सोनी, कपिल सिब्बल, सतीश चंद्र मिश्रा, संयज राउत, प्रफुल्ल पेटल और केजे अल्फोंस भी शामिल हैं। हालांकि इनमें से जो केंद्रीय मंत्री हैं उन्हें फिर से नामित कर दिया जाएगा।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox