
मानसी शर्मा / – राजस्थान के बाड़मेर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक रैली को संबोधित किया। इस दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि ये चुनाव दल का नहीं देश का चुनाव है इसलिए आज पूरा देश कह रहा है 4 जून 400 पार। फिर एक बार मोदी सरकार…यहां के लोगों ने हमेशा मुझे बोला है कि मोदी जी आप देश के दुश्मनों को सबक सिखाओ, बाड़मेर जिताने की ज़िम्मेदारी हमारी है। आप इस बार भी पहले से ज्यादा वोटों से भाजपा को जिताएंगे ये मेरा पक्का विश्वास है।
पीएम मोदी ने कहा कि 70 साल तक किसी ने इन माताओं और बहनों की नहीं सुनीं। जब आपने आपके बेटे मोदी को सेवा करने का मौका दिया मैंने जल जीवन मिशन शुरू करके इस त्रासदी को खत्म करने का बीड़ा उठाया। हमने राजस्थान के 50 लाख घरों तक पानी पहुंचाया है लेकिन जितने दिन राजस्थान में कांग्रेस सरकार रही उसने जल जीवन मिशन में भी जमकर भ्रष्टाचार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सोच ही विकास विरोधी है। ये लोग देश के सीमावर्ती गांवों को देश के आखिरी गांव कहते हैं।
‘हम बढ़िया रास्ते बनाएंगे तो दुश्मन उसपर चढ़ जाएगा’
पीएम मोदी ने कहा कि ये सीमावर्ती ज़िलों को और सीमावर्ती गांवों को जानबूझकर विकास से वंचित रखते थे और कहते थे कि सीमा के पास विकास होगा तो दुश्मन देश के भीतर आकर कब्ज़ा करने की संभावना बढ़ जाएगी। क्या हम इतने बुज़दिल हैं कि हम बढ़िया रास्ते बनाएंगे तो दुश्मन उसपर चढ़ जाएगा। हम सीमावर्ती गांवों को आखिरी नहीं देश का प्रथम गांव मानते हैं।
कांग्रेस पर किया पलटवार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस के मेनिफेस्टो में तो बंटवारे की गुनहगार मुस्लिम लीग की छाप है।अब इंडी अलायंस में शामिल एक और दल ने देश के खिलाफ बहुत खतरनाक ऐलान किया है। जिस पोखरण की धरती ने भारत को परमाणु शक्ति से संपन्न किया, अब INDI अलायंस का कहना है कि हम भारत के परमाणु हथियार नष्ट कर देंगे।
गठबंधन पर बोले पीएम मोदी
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि भारत जैसा देश, जिसके दो-दो पड़ोसियों के पास परमाणु हथियार हो, उस भारत के परमाणु हथियार INDI अलायंस नष्ट करना चाहता है। ये कैसा गठबंधन है, जो भारत को शक्तिहीन करना चाहता है?





More Stories
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने देखा छात्राओं का आत्मरक्षा प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस के ‘मिशन शक्ति’ अभियान की सराहना की
फरीदाबाद: भाखरी कचरा विवाद में नया मोड़, विपुल गोयल के सामने आई कृष्णपाल गुर्जर की योजना, कौन होगी कामयाब?
दिल्ली मेट्रो महा विस्तार: 279 KM में 16 नए रूट बनेंगे, नजफगढ़, मीठापुर-करावल से नरेला-बवाना, रोहिणी तक बढ़ेगी कनेक्टिविटी, DDA मीटिंग में मुहर
वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक, स्कूटी और मोबाइल बरामद; तीन मामले सुलझे
ऋषिकेश निवासी डॉ. राजे नेगी को उत्तराखंड ऑप्टोमेट्रिस्ट एसोसिएशन का मुख्य सलाहकार बनाया गया, पेशेवर नैतिकता और मरीजों की सुरक्षा पर जोर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजयुमो बिलासपुर ग्रामीण का जोरदार प्रदर्शन