
मानसी शर्मा / – मीसा भारती के बयान से बिहार की सियासत में खलबली मच गई है। BJP मीसा भारती और उनकी पार्टी राजद पर जमकर हमला बोल रही है। वहीं, अब मीसा भारती ने अपने बयान को लेकर सफाई पेश की है। मीसा भारती ने कहा कि मैंने जो बयान दिया था उसे किसी ने पूरा नहीं सुना, मैंने प्रधानमंत्री पर कहा था कि सुप्रीम कोर्ट ने इलेक्ट्रो बॉन्ड पर जो भी टिप्पणी की है, हम आएंगे तो जांच कराएंगे और जो दोषी होंगे।
‘मीडिया BJP का एजेंडा सेट कर रहा है’
मीसा ने आगे कहा कि BJPकी सीबीआई और ईडी विपक्षियों पर छापेमारी कर उन्हें जेल भेज रही है, पीएम के पास कौन सा मुद्दा है, वो बेरोजगारी या महंगाई की बात कर रहे हैं? BJP का एजेंडा तय करने वाले मीडिया ने मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया है। देश की जनता के सामने ये नहीं चलेगा। मैंने इलेक्ट्रो बॉन्ड पर कहा था कि सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी की है कि यह असंवैधानिक है। हमारी सरकार आएगी तो हम जांच कराएंगे और जो दोषी होंगे वे जेल जाएंगे।
‘पूरा बयान क्यों नहीं दिखाया गया?’
मीसा ने आगे कहा कि मीडिया एजेंडा तय करेगा? मेरा पूरा बयान क्यों नहीं दिखाया गया? सुप्रीम कोर्ट ने प्रधानमंत्री और भाजपा नेताओं पर जो आरोप लगाए हैं, उनकी जांच होनी चाहिए और पूरी जांच होनी चाहिए। बताओ कौन बचा है, दिल्ली और झारखंड में सब जेल में हैं।
नीतीश कुमार पर भी बरसे मीसा
मीसा ने नीतीश कुमार पर यह भी कहा कि वह हमारे अभिभावक हैं, आज उनकी सभा 4000 के पार होने वाली है, आपने 2005 से रोजगार क्यों नहीं दिया, आपको पहले क्यों याद नहीं आया कि पिछले 17 महीने में हमने आपके हाथों क्या किया है। वही मुख्यमंत्री? मुझे क्यों याद आया, बिहार में रोजगार का मतलब है तेजस्वी।





More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने की २ महत्वपूर्ण घोषणाएं : तहसील, जिला एवं प्रदेश स्तर पर मान्यता प्राप्त पत्रकारों की संख्या बढ़ाई जाएगी, पत्रकार पेंशन की राशि में भी होगी वृद्धि
ऋषिकेश में वाहन चोरी, 3 गिरफ्तार, पहले भी जा चुके हैं जेल
फर्जी नीली बत्ती, अस्सिटेन्ट कमाडेंट बनकर ठगी करने की फिराक में था बिजनौरी स्मित कुमार, दबोचा
दिवाली पर नोएडा में फायर विभाग अलर्ट, 30 संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात होंगी फायर बाइक और गाड़ियां
दिल्ली NCR में ठंड ने दी दस्तक, कई इलाकों में ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंचा प्रदूषण
धनतेरस पर सोने-चांदी की चमक, हल्के वजन में भारी डिजाइन का क्रेज; ज्वेलर्स ने की खास तैयारी