
मानसी शर्मा / – अयोध्या में रामलला के भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह का समय नजदीक आ गया है। 22 जनवरी को रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी। प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान सात दिनों तक चलेगा। जिसकी शुरुआत 16 जनवरी को होगी। जनवरी में प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले राम पथ और अयोध्या की अन्य प्रमुख सड़कों पर दुकानों के शटर को हिंदू प्रतीकों की कलाकृतियों से सजाया गया है। इन कलाकृतियों में मंदिर की आकृति के साथ-साथ जय श्री टॉम के नारे और स्वास्तिक चिह्न भी शामिल हैं।
अयोध्या में 7 दिन चलेगा प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान
16 जनवरी:मंदिर ट्रस्ट की ओर से नियुक्त यजमान द्वारा प्रायश्चित, सरयू नदी के तट पर दशविध स्नान, विष्णु पूजन और गोदान होगा।
17 जनवरी:रामलाल की मूर्ति के साथ शोभायात्रा अयोध्या भ्रमण करेगी, श्रद्धालु मंगल कलश में सरयू का जल लेकर मंदिर पहुंचेंगे।
18 जनवरी:गणेश अंबिका पूजन, वरुण पूजन, मातृका पूजन, ब्राह्मण वरण, वास्तु पूजन आदि से विधिवत अनुष्ठान आरंभ होगा।
19 जनवरी:अग्नि स्थापना, नवग्रह स्थापना और हवन होगा।
20 जनवरी:मंदिर के गर्भग्रह को सरयू के जल से धोने के बाद वास्तु शांति और अन्नाधिवास कांड होंगे।
21 जनवरी:125 कलशों से मूर्ति से दिव्या स्नान के बाद शय्याधिवास कराया जाएगा।
22 जनवरी:सुबह पूजन के बाद मध्यान्ह काल में मृगशिरा नक्षत्र में टामलला के विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा होगी।
अयोध्या रेलवे स्टेशन का नाम हुआ अयोध्या धाम
उत्तर प्रदेश के अयोध्या रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अयोध्या धाम जंक्शन कर दिया गया है। यह घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन के उद्घाटन से कुछ दिन पहले की गई है। अयोध्या से भारतीय जनता पार्टी (BJP) सांसद लल्लू सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘अयोध्या जंक्शन अब अयोध्या धाम जंक्शन बन गया है।’ उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में जनभावनाओं का सम्मान करते हुए नाम बदलने का फैसला लिया गया है। मोदी 30 दिसंबर को मंदिर शहर में पुनर्विकसित स्टेशन और नवनिर्मित हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे। राम मंदिर का अभिषेक समारोह 22 जनवरी को प्रधान मंत्री की उपस्थिति में आयोजित किया जाएगा





More Stories
तूफान ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, अब नुकसान का आकलन.. राहत दिलाने में जुटा प्रशासन
राष्ट्रीय एकता दिवस पर ऋषिकेश पुलिस ने किया “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन, त्रिवेणी घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान
ऋषिकेश में अमेरिकन पर्यटक का खोया हुआ बैग ढूंढकर पुलिस ने किया सकुशल सुपुर्द
चक्रवाती तूफान का असर दिल्ली तक, बारिश के बाद आई तापमान में गिरावट, हवा भी हुई साफ
दिल्ली में सरदार पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन,केंद्रीय मंत्री ने पटेल को बताया देश की एकता का सूत्रधार
मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, चार लोगों की मौत