5000 कार्टर अवैध शराब के साथ एएटीएस टीम ने एक तस्कर को किया गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 1, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

5000 कार्टर अवैध शराब के साथ एएटीएस टीम ने एक तस्कर को किया गिरफ्तार

-द्वारका जिला पुलिस ने तस्करी में शामिल हुआ महिंद्रा टेम्पो को भी किया जब्त

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- आगामी लोकसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री अधिक बढ़ रही है। द्वारका जिला पुलिस ने गैर कानूनी तरीके से बेच रहे एक शराब तस्कर को दिचाऊं डिपो के पास से गिरफ्तार किया है। तलाशी लेने पर उसके पास से कुल 5000 कार्टर अवैध शराब बरामद हुई।

द्वारका जिले के डीसीपी अंकित सिंह के निर्देशानुसार टीम को अवैध शराब तस्करों पर निगरानी रखने के आदेश दिए गए हैं। क्षेत्र में गुप्त मुखबिरों को भी काम पर लगाया गया है और इंस्पेक्टर के नेतृत्व में एसआई दिनेश कुमार, एएसआई टोपेश, एएसआई दिनेश कुमार, एचसी इंदर, एचसी राजेश और सीटी शीशपाल की एक समर्पित टीम बनाई गई। टीम समय-समय पर क्षेत्र का दौरा कर रही थी। दौरा करते समय टीम के एएसआई दिनेश को आरोपी की गुप्त सूचना मिली, जो महिंद्रा टेंपो में लोडेड भारी मात्रा में अवैध शराब की आपूर्ति करने नजफगढ़ से नांगलोई रोड की ओर जा रहा था। तभी टीम की नजर एक चार पहिया महिंद्रा टेंपो पर पड़ी और पुलिस ने चालक को रुकने का इशारा किया। आरोपी व्यक्ति भरत ने दिचाऊं डिपो के पास टेंपो को रोका और वहां से भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने तुरंत उसे पकड़ लिया और पूछताछ करने पर वह हिचकिचा कर जवाब देने लगा। टेंपो में लोड 5000 कार्टर से अधिक शराब बरामद हुई।
पूछताछ करने पर आरोपी व्यक्ति ने अपनी पहचान भरत राठौड़ बताई। वह जैन कॉलोनी, उत्तम नगर, दिल्ली का निवासी है। भरत ने बताया कि राकेश के कहने पर उसने टिकरी-बहादुरगढ़ सीमा पर स्थित एक गोदाम से शराब का स्टॉक लिया था और उसकी आपूर्ति करने जा रहा था। आरोपी व्यक्ति भरत के निशानदेही पर मुख्य आरोपी राकेश के घर की पहचान कर ली गई है लेकिन वह अपनी गिरफ्तारी से बच रहा है। भरत ने बताया कि वह निजी नौकरी करता है और कम समय में अधिक पैसा कमाने के लिए उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने मामले को नजफगढ़ थाने में दर्ज किया और आगे की जांच शुरू कर दी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox