
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स ऋषिकेश में पिछले 24 घंटे में 5 लोगों की रिपोर्ट कोविड पाॅजिटिव आई है। इनमें एम्स संस्थान का एक नर्सिंग ऑफिसर भी शामिल हैं। संस्थान की ओर से इस बाबत स्टेट सर्विलांस ऑफिसर को अवगत करा दिया गया है।
एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल जी ने बताया कि संस्थान में की गई कोविड सेंपलिंग में 5 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। उन्होंने बताया कि एक समालका, दिल्ली निवासी 58 वर्षीय व्यक्ति जो कि हृदय संबंधी बीमारी के उपचार के लिए 4 जून से एम्स में भर्ती हैं। एम्स में पहुंचने पर इनका पहला सेंपल बीती 4 जून को लिया गया था जो कि नेगेटिव पाया गया। इसके बाद उन्हें एम्स के आइसोलेशन वार्ड आईपीडी में भर्ती कर दिया गया। उन्होंने बताया कि बीती 22 जून सोमवार को उनका दूसरो सेंपल कोविड पॉजिटिव आया है जिसके बाद उन्हें कोविड वार्ड में शिफ्टकर दिया गया है।दूसरा मामला लकड़ीपड़ाव, कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल का है। 48 वर्षीय व्यक्ति जो कि हृदय संबंधी बीमारी ग्रसित हैं व 8 जून से एम्स में भर्ती हैं। इनका बीती 9 जून को संस्थान में पहला कोविड सेंपल लिया गया था जो कि नेगेटिव आया था, 22 जून को इनका दूसरा कोविड सेंपल लिया गया,जिसकी रिपोर्ट बृहस्पतिवार को पॉजिटिव आई है। लिहाजा पेशेंट को कोविड वार्ड में उपचार के लिए भर्ती कर दिया गया है। तीसरा मामला टनकपुर, चंपावत का है, हृदय रोग से ग्रसित एक 65 वर्षीय व्यक्ति बीती 12 जून से एम्स आईपीडी में हैं,जिनका पहला सेंपल 13 जून को लिया गया था जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी, मरीज का बीते मंगलवार को लिया गया सेंपल बृहस्पतिवार को पॉजिटिव पाया गया है,जिसके बाद इन्हें कोविड वार्ड में भर्ती कर दिया गया है। एक अन्य मामला शाहगंज, आगरा उत्तरप्रदेश का है, जिसमें एक 69 वर्षीय महिला जो कि खांसी की शिकायत के साथ बीती 22 जून को एम्स इमरजेंसी में आई थी, महिला बीती 21 जून को आगरा से ऋषिकेश पहुंची थी जो कि इसी दिन से सीमा डेंटल कॉलेज में क्वारंटाइन थी। महिला का सेंपल कोविड पॉजिटिव आने पर इन्हें एम्स कोविड वार्ड में भर्ती कर दिया गया है। गौरतलब है कि इस महिला के पति, पुत्र व पुत्रवधु पहले ही कोविड पॉजिटिव आ चुके हैं, जिनका एम्स ऋषिकेश में उपचार चल रहा है। एक अन्य मामला शिवा इंक्लेव आवास विकास कॉलोनी ऋषिकेश का है। एक 25 वर्षीय युवती जो कि एम्स में नर्सिंग ऑफिसर है। इनका बीते बुधवार को एम्स में कोविड सेंपल लिया गया था, जो कि बृहस्पतिवार को पॉजिटिव पाया गया है। नर्सिंग ऑफिसर बीते दिवस से होम आइसोलेशन में था, जिसे रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आने पर कोविड वार्ड में भर्ती कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि सभी मामलों के बारे में संस्थान की ओर से स्टेट सर्विलांस ऑफिसर को सूचित कर दिया गया है।





More Stories
एटीएम में लोहे की पट्टियां फंसाकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार
बुराड़ी के फ्लैट से 321 ग्राम हेरोइन बरामद, पति-पत्नी समेत तीन और पकड़े
दिल्ली पुलिस का ऑटो लिफ्टर गिरोह पर बड़ा प्रहार, 6 आरोपी गिरफ्तार; 38 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद
दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट में गैंग का कथित शूटर हथियारों के जखीरे के साथ गिरफ्तार
MCD सदन आप और कांग्रेस की महिला पार्षदों के बीच भिड़ंत, मेयर के माइक में तोड़फोड़ का आरोप
दिल्ली के वेलकम इलाके में गिरी इमारत की बालकनी, एक बच्चा घायल, दो लोगों को सुरक्षित निकाला बाहर