5 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त करवा रहे हैं-  सीएम मनोहर लाल 

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

5 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त करवा रहे हैं-  सीएम मनोहर लाल 

मानसी शर्मा /- हरियाणा के कैथल के इंदिरा गांधी महाविद्यालय के सभागार में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आमजन पहुंचे और मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी शिकायतें रखी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सर्वप्रथम आमजन के बीच माइक देकर लोगों की शिकायतों को सुना। इसके बाद वह स्वयं सभागार के गेट पर खड़े हो गए और जिन भी व्यक्तियों ने शिकायते देनी थी, उन्हें एक-एक करके बुलाया गया।

मुख्यमंत्री ने सभी की शिकायतें सुनी और समाधान किया। इस दौरान कैथल के राजेंद्र कुमार ने अपने बेटे की बीमारी के लिए मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी शिकायत रखी, इस पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने स्वैच्छिक कोष से 50 हजार रुपये देने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त शहर से जुड़ी समस्याओं के लिए एसपी, डीसी को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जनसंवाद के दौरान कहा कि हमारी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं, मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि हमने पिछली सरकारों की तुलना में ज्यादा काम किए हैं। अगर कामों को गिनती के हिसाब से गिनवाने लग जाऊं तो विकास कार्यों की संख्या पिछली सरकार की तुलना में दोगुनी है।

अभी 2185 एमबीबीएस की सीटें हैं- सीएम

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आई तो प्रदेश में 6 मेडिकल कॉलेज थे लेकिन आज प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 15 है। अभी 2185 एमबीबीएस की सीटें हैं जो आने वाले समय में 3 हजार होंगी।  मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हमारी सरकार ने बिना भेदभाव के हर क्षेत्र में विकास किया है। प्रदेश में 72 नए कॉलेज खोले गए हैं, इनमें से आधे कॉलेज लड़कियों के हैं। उन्होंने कहा कि हमने भ्रष्टाचार, क्राइम और जाति आधारित राजनीति पर प्रहार किया है। पहले स्थिति ये थी कि आम लोगों को छोटे-छोटे काम के लिए दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे लेकिन हमने परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) के माध्यम से योजनाओं का लाभ घर तक पहुंचाने का कार्य किया है। आज जो भी पात्र परिवार हैं, उन्हें योजनाओं का लाभ सीधे मिल रहा है। इसमें बुढ़ापा पेंशन हो या फिर अन्य योजनाएं शामिल हैं।

आज 5 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त करवा रहे हैं- मनोहर लाल

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पात्र परिवार सरकार द्वारा लागू की गई आयुष्मान योजना से आज 5 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त करवा रहे हैं। आमजन को ध्यान में रखकर योजनाओं को बनाए जा रहा है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जनसंवाद के दौरान 6 लोगों की मौके पर पेंशन बनवाई। इसमें कैथल की राजबाला और कन्हैया लाल की वृद्धावस्था सम्मान पेंशन, कैथल के प्रदीप, माई लाल, रामकरण और सतीश कुमार की विधुर तथा अविवाहित व्यक्तियों को वित्तीय सहायता की पेंशन बनाई गई।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox