एशियन गेम्स में भारत का नाम चमकाने वाले खिलाड़ियों का सम्मान व खिलाड़ियों की भावनाओं का रखा जाएगा ध्यान- मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एशियन गेम्स में भारत का नाम चमकाने वाले खिलाड़ियों का सम्मान व खिलाड़ियों की भावनाओं का रखा जाएगा ध्यान- मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

मानसी शर्मा /-  हिमाचल के शिमला में कबड्डी एसोसिएशन आफ हिमाचल प्रदेश की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने एशियाई खेलों में देश के साथ प्रदेश का नाम चमकाने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार प्रदेश की खेल नीति में बदलाव के बारे में विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि वह खिलाड़ियों की भावनाओं को समझते हैं। हर बात कहकर पूरी नहीं होती, बल्कि कुछ करके भी पूरी होती हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की जो भावनाएं हैं, उन्हें सरकार ध्यान में रखकर जल्द पूरा करेगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इन खिलाड़ियों की मांगे जल्द पूरे करने के संकेत दिए हैं। मुख्यमंत्री ने इन खिलाड़ियों को देश-विदेश का नाम चमकाने के लिए शुभकामनाएं भी दी।

वहीं, सोमवार को मीटिंग को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि आज उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में करीब 25 हजार इंतकाल के मामले पेंडिंग पड़े हुए हैं। ऐसे में सरकार ने 30 अक्टूबर को विशेष इंतकाल अदालत लगाने का फैसला लिया है। इसमें पेंडिंग मामलों को जल्द से जल्द सुलझाने के लिए कहा गया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox