5यूएस में राहुल के भाषण के बीच लगे भारत विरोधी नारे, लोगों ने भारत जोड़ों के नारे लगा दिया जवाब

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 30, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

5यूएस में राहुल के भाषण के बीच लगे भारत विरोधी नारे, लोगों ने भारत जोड़ों के नारे लगा दिया जवाब

-खालिस्तानी समर्थन के नारों के बीच कांग्रेस नेता के मुस्कुराने पर भाजपा हुई आक्रामक, कांग्रेस ने दिया जवाब

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- कांग्रेस नेता राहुल गांधी का विदेशी दौरा एक बार फिर भारत की राजनीति में उफान लेकर आया है। राहुल गांधी आजकल पीएम मोदी की यात्रा से ठीक पहले अमेरिका की यात्रा पर है और वे यहां भारतीयों से बातचीत कर रहे हैं। इस दौरान वह कभी पीएम मोदी को निशाना बना रहे है तो कभी सरकार पर हमला बोल रहे हैं। लेकिन कैलिफोर्निया में भाषण के दौरान खालिस्तानियों द्वारा राहुल गांधी को परेशान किए जाने के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। राहुल के भाषण के दौरान एक मौके पर कुछ लोगों को खालिस्तान समर्थन का नारे लगाते देखा गया। हालांकि, राहुल ने इसका जबाव ’भारत जोड़ो के नारे’ और ’मोहब्बत की दुकान’ से देने की कोशिश की फिर भी भारत विरोधी नारों पर उनका मुस्कुराना बड़े राजनीतिक विवाद को जन्म दे सकता है। भाजपा ने तो खालिस्तानियों के भारत विरोधी नारों बीच राहुल गांधी के मुस्कुराने पर ऐतराज जताते हुए उन्हे अलगाववादी व नक्सल समुहों का नेता तक करार दे दिया है। लेकिन कांग्रेस ने इसके जवाब में कहा कि लोगों ने भारत जोड़ों के नारे लगा कर उन्हे जवाब दे दिया है।

                  बता दें, राहुल गांधी छह दिवसीय अमेरिकी दौरे पर हैं और बुधवार को भारतीयों के साथ उनकी पहली बातचीत थी जो पहले ही विवादों का केंद्र बन चुका है। नए संसद भवन पर अपनी टिप्पणी के लिए, कांग्रेस नेता पर एक बार फिर विदेशी धरती पर भारत का अपमान करने का आरोप लगाया गया है, जबकि खालिस्तान समर्थक नारों पर उनकी प्रतिक्रिया भी जांच के दायरे में आ गई है।

विवेक अग्निहोत्री ने बताया नक्सल नेता
दरअसल, जब राहुल गांधी भाषण दे रहे थे, तो इस बीच खालिस्तानी समर्थन के नारे लगना शुरू हो गया। इस पर कांग्रेस नेता मुस्कराते दिखे। इस पूरे वाक्या की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अब राहुल गांधी के मुस्कुराने पर सवाल उठने लगे हैं। फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने राहुल को अलगाववादी और शहरी नक्सल समूहों का नेता तक बता दिया। विवेक ने कहा कि राहुल गांधी अब सभी अलगाववादी और नक्सल समूहों के नेता के रूप में जाने जाते हैं। उनके भाषण की वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग खालिस्तान के नारे लगा रहे हैं और वह मुस्करा रहे। विवेक ने आगे कहा कि क्या आप अनुमान लगा सकते हैं कि इसका क्या मतलब है? आने वाला समय खतरनाक हो सकता है।

भाजपा का आरोप
वहीं, इसी वीडियो को शेयर करते हुए भाजपा के अमित मालवीय ने लिखा कि राहुल गांधी ने अमेरिका में 1984 के सिख नरसंहार पर बात की। जो उनकी सरकार के द्वारा ही किया गया था। उन्होंने आगे लिखा कि ऐसी नफरत की आग लगी थी, जो अब तक नहीं बुझी है।

कांग्रेस का पलटवार
इस पर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने मालवीय पर पलटवार किया है। उन्होंने पूछा कि राहुल गांधी का विरोध करने के लिए अमित मालवीय खालिस्तान समर्थक तत्वों का समर्थन क्यों कर रहे हैं? तुम्हारे अंदर भारत को तोड़ने की चाह क्यों है? अगर आपने आगे सुना होता तो आपको पता चलता कि उन खालिस्तानी नारों का जवाब देने के लिए लोगों ने भारत जोड़ो का नारा कैसे लगाया। एक बार आप भी तिरंगा हाथ में लेकर जोर से बोलकर देखो ‘जोड़ो-जोड़ो, भारत जोड़ो’। यकीन मानिए आपके जैसे देशद्रोही को भी अच्छा लगेगा।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox