
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़ / मथुरा / मानसी शर्मा – एशियन गेम्स तीसरे दिन भी भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारत ने तीसरे दिन अपना तीसरा गोल्ड मेडल जीता है। भारत की घुड़सवारी टीम ने 41 साल बाद स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। भारतीय घुड़सवार सुदीप्ति हजेला, दिव्यकीर्ति सिंह, अनूष अग्रवाल और हृदय छेदा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।
भारत ने घुड़सवारी के 40 साल के इतिहास में पहली बार एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता है। ड्रेसेज इवेंट के फाइनल में भारत के घुड़सवार अनुष, सुदीप्ति, दिव्यकीर्ति और हृदय ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने 209.205 अंक बनाए। दिव्यकीर्ति को 68.176 अंक, हृदय को 69.941 अंक और अनुश को 71.088 अंक मिले। भारतीय टीम चीन से 4.5 अंक आगे रही।
तीसरे दिन भारत को तीसरा गोल्ड मेडल मिला। इससे पहले महिला क्रिकेट टीम ने गोल्ड मेडल जीता था। भारतीय महिला टीम ने फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को 19 रनों से हरा दिया। इससे पहले भारत ने शूटिंग में गोल्ड मेडल जीता था। अब टीम इंडिया के पास कुल 14 मेडल हो गए हैं। भारत के पास 3 स्वर्ण, 4 रजत और 7 कांस्य पदक हैं। मंगलवार को टीम इंडिया को सेलिंग में 2 ब्रॉन्ज मेडल मिले।
गौरतलब है कि घुड़सवारी ड्रेसेज इवेंट में भारत को गोल्ड मिला है। जबकि चीन की टीम दूसरे स्थान पर रही। चीन को कुल 204.882 अंक मिले। हांगकांग को 204.852 अंक मिले। यह टीम तीसरे स्थान पर रही। इसी तरह चीनी-ताइपे की टीम चौथे और यूएई की टीम पांचवें स्थान पर रही। भारत को अपने और खिलाड़ियों से पदक की उम्मीद होगी। महिला क्रिकेट के बाद पुरुष क्रिकेट में भी गोल्ड मेडल मिलने की उम्मीद है।





More Stories
आरटीआई पर लापरवाही पड़ी भारी, दंडात्मक कार्रवाई से बचने नियमों को समझें अधिकारी
प्राचीन श्री रामलीला हल्द्वानी: शबरी देखी राम गृह आए। मुनि के बचन समुझि जिय भाए”
राहुल गांधी का मानसिक संतुलन खराब हो गया है, देश से मांफी मांगें : अजय भट्ट, सांसद
सीजेपी नेता अभिजीत दीपके गिरफ्तार, शांति भंग के आरोप में दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया केस
38 करोड़ के खर्च से हर महीने ₹15 करोड़ बचाएगी दिल्ली पुलिस, 16 जेलों में लगेंगे 840 VC सिस्टम
द्वारका कोर्ट से ट्रायल से बच रहा घोषित अपराधी गिरफ्तार, एंटी-जेल बेल सेल की टीम को मिली सफलता।