40 डिग्री पार! भीषण गर्मी के बाद हरियाणा में बारिश की उम्मीद

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

40 डिग्री पार! भीषण गर्मी के बाद हरियाणा में बारिश की उम्मीद

हरियाणा/सिमरन मोरया/- हरियाणा के कई जिलों में पिछले दो दिनों से लगातार तेज धूप के साथ लू भी चल रही है। तेज गर्मी के चलते वीकेंड पर भी शहर के शॉपिंग मॉल से लेकर मार्केट तक में सन्नाटा दिखा। रविवार को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल गर्मी से राहत के कोई आसार नहीं हैं। मई की शुरुआत में बादल छाने और हल्की बारिश होने का अनुमान है। आने वाले दिनों में मौसम साफ रहेगा और दिन के समय तेज गर्म हवाएं चलेंगी, जिससे परेशानी और बढ़ सकती है। गुरुग्राम में शनिवार को शाम के समय आई तेज आंधी के कारण बढ़ा हुआ प्रदूषण रविवार को सामान्य श्रेणी में दर्ज किया गया। शनिवार को एक्यूआई 228 दर्ज किया गया था, जो रविवार को सुबह से ही तेज हवा चलने से 156 दर्ज किया गया। ग्वाल पहाड़ी में एक्यूआई 156 तो सेक्टर 51 में 153 दर्ज किया गया।

प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
जिला आपदा एवं प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं डीसी अजय कुमार ने गर्मी और हीट वेव से बचाव के लिए एहतियात बरतने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि दोपहर 12 से 3 बजे के बीच धूप में न जाए। यदि बच्चे को चक्कर आए, उल्टी घबराहट अथवा तेज सिरदर्द हो, सीने में दर्द हो अथवा सांस लेने में कठिनाई हो तो चिकित्सक को दिखाएं। खासकर धूप में घूमने वालों, खिलाड़िय़ों, बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को लू लगने का डर ज्यादा रहता है। उन्होंने बताया कि हीट वेव से बचाव के लिए स्थानीय मौसम संबंधी खबरों के लिए रेडियो सुनें, टीवी देखें, समाचार पत्र पढ़ें, गर्मी में हल्के रंग के ढीले कपड़े पहनें, अपना सिर ढककर रखें, कपड़े, हैट अथवा छतरी का उपयोग करें।

पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं
उन्होंने कहा कि गर्मियों के इस मौसम में लोग पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। घर में बने पेय जैसे लस्सी, तोरानी (चावल का मांड) नींबू पानी, छाछ आदि का सेवन कर तरोताजा रहें। बढ़ती गर्मी में वृद्ध एवं कमजोर व्यक्तियों की खास देखभाल करें, तेज गर्मी, खासतौर से जब वे अकेले हों, तो कम से कम दिन में दो बार उनकी जांच करें। उन्होंने कहा कि इस दौरान जानवरों को छाया में रखें और उन्हें पर्याप्त मात्रा में पीने का पानी दें, उन्हें घर के भीतर रखें, पीने के पानी के दो बाउल रखें ताकि एक में पानी खत्म होने पर दूसरे से वे पानी पी सकें, यदि उन्हें घर के भीतर रखा जाना संभव न हो तो उन्हें किसी छायादार स्थान में रखें, जहां वे आराम कर सकें।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox