34 मामलों वाला आरोपी गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 14, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-चोरी के मामले में ट्रायल से बच रहा था, द्वारका कोर्ट ने घोषित किया था भगोड़ा अपराधी

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  द्वारका जिला पुलिस की एंटी-बर्गलरी सेल ने चोरी के एक मामले में लंबे समय से ट्रायल से बच रहे और अदालत द्वारा घोषित अपराधी  घोषित किए गए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले से 34 आपराधिक मामलों में संलिप्तता सामने आई है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 24 वर्षीय मोहम्मद जफर पुत्र मोहम्मद फिरोज, निवासी राजापुरी, डाबरी, उत्तम नगर, दिल्ली के रूप में हुई है।

25 जुलाई को घोषित हुआ था
द्वारका जिले के डीसीपी कुशल पाल सिंह ने मामले के सन्दर्भ में बताया कि मोहम्मद जफर नाम का अपराधी, थाना डाबरी से जुड़े मामले में ट्रायल से बच रहा था। इस मामले में द्वारका कोर्ट की माननीय अदालत ने 25 जुलाई 2026 को उसे घोषित अपराधी (PO) घोषित किया था।

द्वारका जिला पुलिस के अनुसार, घोषित अपराधियों, सक्रिय चोरों और झपटमारों की गिरफ्तारी को प्राथमिकता दी जा रही है। इसी क्रम में एंटी-बर्गलरी सेल को ऐसे आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के निर्देश दिए गए थे।

गुप्त सूचना पर बिछाया जाल
पुलिस के अनुसार, 7 अगस्त 2026 को टीम को सूचना मिली कि मोहम्मद जफर डाबरी के राजापुरी इलाके में रह रहा है और अदालत से घोषित अपराधी होने के बावजूद गिरफ्तारी से बच रहा है।

सूचना की पुष्टि के बाद एंटी-बर्गलरी सेल की टीम ने गली नंबर 9, राजापुरी, डाबरी, उत्तम नगर में पहुंचकर जाल बिछाया। पुलिस ने मौके पर आरोपी को पकड़ लिया और बाद में कानूनी प्रक्रिया के तहत गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के खिलाफ 34 मामले
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मोहम्मद जफर के खिलाफ 34 पूर्व आपराधिक मामलों में संलिप्तता दर्ज है। पुलिस अब उसके पुराने मामलों और आपराधिक गतिविधियों से संबंधित अन्य जानकारियों की भी जांच कर रही है।

इस कार्रवाई को द्वारका जिला पुलिस द्वारा घोषित अपराधियों और सक्रिय अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा बताया गया है।

कार्रवाई डीसीपी द्वारका जिला श्री कुशल पाल सिंह, आईपीएस के निर्देश पर की गई। एंटी-बर्गलरी सेल की टीम का नेतृत्व इंस्पेक्टर बसंत कुमार ने किया, जबकि टीम ने एसीपी ऑपरेशंस श्री सुभाष मलिक की निगरानी में कार्रवाई को अंजाम दिया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox