25 अगस्त 1857 में राजा नाहर सिंह ने नजफगढ़ में अंग्रेजों को दी थी शिकस्त

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 6, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

25 अगस्त 1857 में राजा नाहर सिंह ने नजफगढ़ में अंग्रेजों को दी थी शिकस्त

-नाहरगढ़ उत्थान संघ ने किया राजा नाहर सिंह को याद, ढांसा स्टैंड पर लगेगी राजा नाहर सिंह की मूर्ति

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- 1857 के अमर बलिदानी राजा नाहर सिंह ने 25 अगस्त 1857 को नजफगढ़ युद्ध में अंग्रेजों को बड़ी शिकस्त दी थी। जिसके बाद अंग्रेज नजफगढ़ से भाग गये थे। इस दिन को नाहर गढ़ उत्थान संघ याद करते हुए राजा नाहर सिंह की याद में एक गोष्ठी का आयोजन किया। जिसमें नाहर गढ़ उत्थान संघ के अध्यक्ष अनिल डागर ने कहा कि ढांसा स्टैंड पर राजा नाहर सिंह की मूर्ति स्थापित की जायेगी। इस अवसर पर सभी ने राजा नाहर सिंह की प्रतिमा पर अपने श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
              राजा नाहर सिंह को अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए पालम 360 खाप के अध्यक्ष सुरेन्द्र सोलंकी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि राजा नाहर सिंह इस क्षेत्र के एक महान क्रांतिकारी अमर शहीद थे जिन्होने पहले स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिये थे। हम सब को ऐसे भारत माता के वीर सपूत को हमेशा याद रखना चाहिए।
              इस अवसर पर अनिल डागर ने बताया कि राजा नाहर सिंह जी की मूर्ति का समय व स्थान तय हो गया है। जो पिछले काफी समय से सिर्फ चर्चा का विषय बना हुआ था। उन्होने बताया कि आने वाली 9 जनवरी 2024 को महान स्वतंत्रता सेनानी राजा नाहर सिंह जी की मूर्ति का अनावरण ढांसा स्टैंड मेट्रो स्टेशन पर किया जायेगा। इस अवसर पर राजा नाहर सिंह अमर रहे के नारे भी लगाये गये।

आज मुख्य वक्ता के रूप में सुरेन्द्र सोलंकी, डाक्टर सतपाल भारद्वाज, जय भगवान व नाहरगढ उत्थान संघ के अध्यक्ष अनिल डागर ने लोगों को संबोधित किया। उन्होने कहा कि नजफगढ़ को अब नाहर गढ़ के रूप में जाना जायेगा। इस अवसर नजफगढ़ क्षेत्र धर्मवीर मुंढेला, शेखर मित्राऊँ, खेमचंद मित्राऊँ, नरेश यादव, दीपक यादव, कुलदीप दलाल, जसबीर दहिया, डॉक्टर सतपाल भारद्वाज, डॉक्टर सुंदर सिंह परिहार, जयभगवान शोखन्दा, सुरेंद्र रावता, विकास रावता, दीपक रावता, विनोद दिचाऊँ, खुशीराम यादव, मंजीत छावला, पंडित प्रताप सिंह झाड़ौदा व जिला नाहरगढ़ के प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने बैठक में भाग लिया व आने वाले समय में मूर्ति के अनावरण के लिए नाहरगढ़ जिले के सभी कार्यकर्ताओं 9 जनवरी 2025 को ढांसा बस स्टैंड मेट्रो पर मूर्ति की स्थापना करने के लिए आमन्त्रित किया। सभी के समापन पर अध्यक्ष अनिल डागर ने सभी का आभार प्रकट किया।  

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox