श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में किया गया संस्कृत सप्ताह का शुभारंभ

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में किया गया संस्कृत सप्ताह का शुभारंभ

-वाचस्पति सभागार में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मुरली मनोहर पाठक संस्कृत को जन-जन की भाषा बनाने पर दिया जोर

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- भारत सरकार के शिक्षा मन्त्रालय के अधीन संचालित श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में संस्कृत सप्ताह का शुभारंभ 25 अगस्त को वाचस्पति सभागार में हुआ।
               कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मुरली मनोहर पाठक ने संस्कृत को जन जन तक पहुंचाने पर बल दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित कार्पोरेट मंत्रालय के उपसचिव श्री पवन मेहता ने संस्कृत के प्राचीन गौरव के विषय में बताया। मुख्य वक्ता के रूप में प्रो. जयकांत सिंह ने शास्त्रीय ज्ञान के विषय में प्रकाश डाला।
               अतिथियों का स्वागत संयोजक प्रो. यशवीर सिंह ने किया। कार्यक्रम की भूमिका का प्रतिपादन सहसंयोजक डॉ. दिनेश यादव तथा संचालन डॉ. परमेश शर्मा ने किया। अन्त में कुलसचिव प्रो. प्रेम कुमार शर्मा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया।

25 से 31 अगस्त तक संचालित होने वाले संस्कृत सप्ताह में 8 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें दिल्ली के अनेक विद्यालयों व विश्वविद्यालयों के सैकड़ों छात्र भाग ले रहे हैं। सम्पूर्ति कार्यक्रम 31 अगस्त को आयोजित होगा जिसमें विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox