
नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- द्वारका पुलिस के एएटीएस सेल ने नजफगढ़ के कारोबारी से 2 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपियों को चिराग दिल्ली से पकड़ा है। पुलिस ने छानबीन करने पर उनके पास से एक देशी पिस्तौल, कपड़े और वारदात में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन स्कूटी बरामद किए हैं। टीम ने इनकी गिरफ्तारी से पांच मामलों को सुलझाने का दावा किया है।
द्वारका जिले के डीसीपी अंकित सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि 18 अप्रैल को पुलिस को नजफगढ़ के इंदिरा पार्क में एक कारोबारी के गोदाम पर कुछ संदिग्ध बदमाशों द्वारा फायरिंग करने की सूचना मिली थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके पास एक कॉल आया और बदमाशों ने धमकी देते हुए दो करोड रुपए की मांग की। बदमाश कारोबारी को जान से मारने तक की धमकी दे रहे थे। मामले को जल्द से जल्द सुलझाने के आदेश दिए गए। डीसीपी अंकित सिंह की देखरेख में एसीपी राम अवतार, इंस्पेक्टर कमलेश कुमार, एसआई दिनेश कुमार, एएसआई टोपस जितेंद्र, हेड कांस्टेबल जगत राजेश, हेड कांस्टेबल जयराम मनोज और कांस्टेबल शीशपाल की एक समर्पित टीम का गठन किया गया। पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया और सीसीटीवी फुटेज की सहायता से आरोपियों का पता लगाया। एक गुप्त सहयोगी की सहायता से सूचना मिली कि इस वारदात के सभी आरोपी चिराग दिल्ली में मौजूद हैं। पुलिस ने चिराग दिल्ली में ट्रैप लगाया और पांचो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम सन्नी शाह निवासी राणा जी एनक्लेव नजफगढ़, निखिल उर्फ चीनू निवासी मदनगीर, लक्ष्य भारद्वाज निवासी चिराग दिल्ली, शिव प्रकाश शुक्ला निवासी चिराग दिल्ली और इंद्रजीत निवासी चिराग दिल्ली बताया है। आरोपियों ने बताया कि यूट्यूब से प्रभावित होकर कारोबारियो से गैंगस्टर होकर रंगदारी मांगने की योजना बनाई। शूटर सन्नी शाह ने बताया कि वह एक ऐसे कारोबारी को जानता है जो रंगदारी की रकम आसानी से दे सकता है। पैसे लेने के चक्कर में उसने अपने चार दोस्तों को भी शामिल किया। नजफगढ़ में स्थित गोदाम पर फायरिंग करने के लिए उन्होंने अवैध हथियारों का इंतजाम किया। गोदाम पर फायरिंग करने के बाद सन्नी और निखिल ने गुरुग्राम पहुंचने के बाद कारोबारी से 2 करोड़ की रंगदारी मांगी। पैसे ना देने के लिए उन्होंने कारोबारी को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। पुलिस आरोपियों से मामले की छानबीन कर रही है।





More Stories
अवैध पटाखों के कारोबार पर नॉर्थ जिला पुलिस का बड़ा शिकंजा, 1073 किलो से अधिक पटाखे जब्त
क्लाइमेट चेंज का समाधान केवल भारत के पास है: मामा नटुंग
दिल्ली में वकील-पुलिस विवाद के बीच दो अधिकारियों का तबादला, ACP मनस्वी वशिष्ठ SPUWAC भेजीं गईं
दिल्ली: दिवाली से पहले मिलावटखोरों पर पुलिस का शिकंजा, करावल नगर में 221 किलो संदिग्ध घी बरामद, एक गिरफ्तार
आदि कैलाश की चुनौतीपूर्ण दौड़ में चमके बीआरजी के धावक, कर्नल कृष्ण बधवार प्रथम और महेश चंद द्वितीय
तीस हजारी कोर्ट के पास 24.90 लाख रुपये की लूट का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार