
मानसी शर्मा/- विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर राजधानी दिल्ली के राजघाट में आयोजित 16वीं चैंपियन रन (ग्रैंड रन) में BRG धावकों ने शानदार प्रदर्शन कर सभी को प्रभावित किया। सुबह-सुबह हजारों धावकों ने उत्साह और जोश के साथ दौड़ में हिस्सा लिया।
BRG टीम संयोजक दीपक छिल्लर ने बताया कि फिटनेस, अनुशासन और जुनून के दम पर धावकों ने विभिन्न आयु वर्गों में पदक जीतकर टीम और जिले का नाम रोशन किया।
विजेताओं की सूची
41–50 वर्ष (पुरुष वर्ग)
सत्यवान डागर – प्रथम स्थान
गुलाब सिंह – तृतीय स्थान
41–50 वर्ष (महिला वर्ग)
सीमा रावत – प्रथम स्थान
ललिता पांडेय – तृतीय स्थान
51–60 वर्ष (पुरुष वर्ग)
धर्मवीर – द्वितीय स्थान
देवेंद्र प्रसाद – तृतीय स्थान
60+ वर्ष (महिला वर्ग)
कृष्णा राणा – प्रथम स्थान
60+ वर्ष (पुरुष वर्ग, 10 किमी)
रमेश चंद – 52 मिनट
रणबीर सिंह – 53:37 मिनट
राजघाट में उमड़ा उत्साह
राजघाट की पावन धरती पर जब हजारों प्रतिभागी दौड़े तो माहौल रोमांचक हो उठा। BRG धावकों की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही। इनमें विजय दहिया, राजेश कुमार, ललिता पांडेय, अभय टेटे, शलभ खरे, अशोक कुमार शर्मा, भ्रम प्रकाश मान, धर्मवीर, अशुतोष कुमार सिंह, ललित सहगल और राजिंदर सिंह बावा शामिल रहे।
BRG समूह को सम्मानित किया गया
प्रतियोगिता के समापन पर BRG समूह को स्मृति चिन्ह (मेमेंटो) देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कहा कि BRG धावकों ने न केवल पदक जीतकर बल्कि अपनी खेल भावना और अनुशासन से भी सबका दिल जीता।





More Stories
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर ऋषिकेश में SVMC आवास विकास ने केशव पार्क में कराया भव्य सामूहिक गायन
UK :हल्द्वानी में मंडलायुक्त दीपक रावत ने दिए कुमाऊँ मंडल के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश,
दहेज संबंधी मामले में सुनवाई से बच रहे एक घोषित अपराधी गिरफ्तार
बुराड़ी में अत्याधुनिक स्वचालित वाहन परीक्षण केंद्र का उद्घाटन
Asian Games : भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता सोना, भारत के खाते में तीसरा गोल्ड
दिल्ली में 1800 लोगों को मकान खाली करने का आदेश, आली गांव में 8.48 एकड़ जमीन से हटेगा अवैध कब्जा