निफा का तीन दिवसीय अवॉर्ड शो और संगोष्ठी सम्पन्न

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

निफा का तीन दिवसीय अवॉर्ड शो और संगोष्ठी सम्पन्न

  मानसी शर्मा/-  निफा (NIFA) द्वारा आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यक्रम का सफल आयोजन भारत मंडपम, दिल्ली और करनाल में सम्पन्न हुआ। इस दौरान विभिन्न राज्यों के सामाजिक कार्यकर्ताओं, कलाकारों और युवा उद्यमियों को राष्ट्रीय स्तर, राज्य स्तर और यंग चैंपियन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के पहले चरण में भारत मंडपम में भव्य आयोजन हुआ, जिसमें मोटिवेशनल स्पीकर शिव खेड़ा ने युवा उद्यमियों और समाजसेवियों को सम्मानित किया। मंच पर मणिपुरी और कथक शास्त्रीय नृत्य भी प्रस्तुत किए गए।
मॉरिशस के राष्ट्रपति के प्रतिनिधि शिव पॉल ने वीडियो संदेश के माध्यम से राष्ट्रपति धर्मवीर गोखुल की ओर से युवाओं के सामाजिक कार्यों की सराहना की। इस दौरान भारत–रूस–मॉरिशस दोस्ती पर भी चर्चा हुई और “कथक सम्राट पुरस्कार” प्रदान किए गए।

राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर उत्कृष्ट कार्य हेतु विजेताओं को ₹50,000 की राशि और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।

करनाल में द्वितीय चरण

करनाल में कार्यक्रम का दूसरा चरण आयोजित हुआ।

पहले दिन 18 राज्यों के यंग चैंपियन अवॉर्ड विजेताओं को सम्मानित किया गया।

दूसरे दिन 16 राज्यों के बेस्ट कर्मवीर अवॉर्ड विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि करनाल विधायक, विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याणा, विशिष्ट अतिथि डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान (निदेशक, हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान, विकास एवं पंचायती राज) और महापौर मौजूद रहे।

विशेष पहल

निफा के निदेशक एवं चेयरपर्सन प्रीत पाल सिंह पन्नू ने बताया कि इस आयोजन में सभी राज्यों के यंग चैंपियन अवॉर्ड विजेताओं ने “जोड़ो रे जोड़ो, भारत जोड़ो” के नारों के साथ सद्भावना रैली भी निकाली।

पूजा कश्यप को मिला सम्मान

इस मौके पर धौलपुर जिला की पूजा कश्यप, जो कि निफा एनजीओ की प्रेसिडेंट हैं, को भी उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
कोविड काल में उन्होंने स्वयं मास्क बनाकर ज़रूरतमंदों को बांटे, ब्लड कैंप आयोजित किए और महिलाओं को सैनिटरी पैड वितरित किए।
सामाजिक क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें “वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस, इंग्लैंड” से सम्मानित किया जा चुका है।
इस कार्यक्रम में उन्हें यंग चैंपियन अवॉर्ड प्रदान किया गया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox