एलबीएस संस्कृत विश्वविद्यालय को यूजीसी से स्वायत्तता की मंजूरी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एलबीएस संस्कृत विश्वविद्यालय को यूजीसी से स्वायत्तता की मंजूरी

मानसी शर्मा/-   श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय (LBS NSU), दिल्ली को यूजीसी (UGC) द्वारा स्वायत्तता का दर्जा प्रदान किया गया है। यह उपलब्धि विश्वविद्यालय को उच्च शैक्षणिक मानकों एवं बहुमुखी विकास की दिशा में अग्रणी बनाएगी।

अप्रैल 2020 में भारत सरकार ने इस विश्वविद्यालय सहित तीन संस्कृत विश्वविद्यालयों को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा प्रदान किया था। क़ुतुब सांस्थानिक क्षेत्र में 1962 में स्थापित यह संस्थान अब उच्चतम मानकों के अनुरूप कैटेगरी-वन विश्वविद्यालय की श्रेणी में आ गया है। हाल ही में मई 2025 में हुए NAAC मूल्यांकन में ए++ ग्रेड प्राप्त कर विश्वविद्यालय ने केंद्रीय विश्वविद्यालयों में शीर्ष स्थान हासिल किया था।

स्वायत्तता से लाभ

विश्वविद्यालय अब नए पाठ्यक्रम और इंटरडिसिप्लिनरी प्रोग्राम स्वतन्त्र रूप से शुरू कर सकेगा।

फैकल्टी एवं स्टाफ नियुक्ति में स्वतंत्रता होगी।

ऑनलाइन एवं हाइब्रिड कक्षाओं का संचालन कर सकेगा।

उद्यमिता और इंटर्नशिप कार्यक्रमों को बढ़ावा मिलेगा।

अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों के साथ MoU व शोध सहयोग में सुविधा होगी।

DST, DBT, SERB, AICTE, UGC एवं अन्य एजेंसियों से उच्च शोध अनुदान प्राप्त कर सकेगा।

विस्तृत शैक्षणिक दायरा

एलबीएस विश्वविद्यालय परंपरागत संस्कृत विषयों—वेद, व्याकरण, ज्योतिष, वास्तु, अद्वैत, न्याय, मीमांसा आदि 22 विभागों के साथ-साथ कंप्यूटर, समाजशास्त्र, राजनीति, हिन्दी, पर्यावरण जैसे आधुनिक विषयों तथा बी.एड., एम.एड. जैसे व्यावसायिक पाठ्यक्रम भी संचालित करता है।

शुभकामनाओं की बौछार

इस उपलब्धि पर विभिन्न विश्वविद्यालयों, संस्थानों और शिक्षाविदों ने शुभकामना संदेश भेजते हुए इसे भारतीय उच्च शिक्षा क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक कदम बताया है।

अब यह विश्वविद्यालय न केवल राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी शिक्षा, शोध और उद्योग से साझेदारी कर छात्रों को रोजगार और वैश्विक अवसर प्रदान करेगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox