निफ़ा सिल्वर जुबली कार्यक्रम में डॉ. पूनम प्रजापति भारतीय को मिला यंग चैंपियन अवॉर्ड

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

निफ़ा सिल्वर जुबली कार्यक्रम में डॉ. पूनम प्रजापति भारतीय को मिला यंग चैंपियन अवॉर्ड

मानसी शर्मा/-   नेशनल इंटीग्रेटेड फॉर्म ऑफ आर्टिस्ट एंड एक्टिविस्ट (निफ़ा) द्वारा आयोजित सिल्वर जुबली अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में राष्ट्रीय, राज्य और जिला स्तर पर यंग चैंपियन अवॉर्ड प्रदान किए गए। इस अवसर पर देशभर के 700 जिलों से 1200 अवॉर्डी सम्मानित हुए।

कार्यक्रम का पहला चरण भारत मंडपम में आयोजित हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय मोटिवेशनल स्पीकर एवं लेखक शिव खेड़ा, मॉरीशस के राष्ट्रपति के प्रतिनिधि तथा जापान के एम्बेसडर उपस्थित रहे। द्वितीय सत्र करनाल में सम्पन्न हुआ, जिसके मुख्य अतिथि हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याणा थे।

वर्ल्ड बुक्स ऑफ एक्सीलेंस इंग्लैंड के प्रतिनिधियों ने अवॉर्ड सर्टिफिकेट प्रदान किए। इसी कड़ी में निफ़ा संस्थापक अध्यक्ष प्रीतपाल पन्नू और राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रजापत ने रामपुरा की बेटी डॉ. पूनम प्रजापति भारतीय को निःशुल्क शिक्षा अभियान, पर्यावरण संरक्षण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, अंधविश्वास उन्मूलन और नशामुक्ति जागरूकता जैसे सामाजिक कार्यों हेतु यंग चैंपियन अवॉर्ड से सम्मानित किया। साथ ही उनका नाम वर्ल्ड बुक्स ऑफ एक्सीलेंस इंग्लैंड में भी दर्ज हुआ।

डॉ. पूनम प्रजापति भारतीय को यह सम्मान मिलने पर विभिन्न सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने बधाई दी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox