
नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- भारत और पाकिस्तान का टी20 विश्व कप 2026 में मुकाबला श्रीलंका में खेला जाएगा। 15 फरवरी को कोलंबो में दोनों टीमों की टक्कर होगी। इस टूर्नामेंट के दौरान विशेष कमांडो यूनिट्स की तैनाती की जाएगी, जो विदेशी राष्ट्राध्यक्षों की सुरक्षा में लगाई जाती हैं। वहीं भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। श्रीलंका में विश्व कप के 20 मुकाबले खेले जाएंगे। अगर पाकिस्तान सेमीफाइनल और फाइनल में पहुंचता है तो वो भी श्रीलंका में ही होंगे।
श्रीलंका के खेल मंत्री सुनील कुमार गामगे ने एएफपी को इस बारे में बताया, ‘जब वे एयरपोर्ट से बाहर निकलेंगे और जब तक वे अपने एयरक्राफ्ट में वापस नहीं चले जाते, तब तक उन्हें हथियारबंद गार्ड्स सुरक्षा देंगे। श्रीलंका ने टूर्नामेंट को सुचारू रूप से चलाने को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी है और भारत-पाकिस्तान मैचों पर खास ध्यान दिया जा रहा है।
पाकिस्तान अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलेगा। बांग्लादेश ने शेड्यूल जारी होने के बाद अपने मैच भारत से श्रीलंका शिफ्ट करवाने की मांग की थी। आईसीसी ने इसे रिजेक्ट करते हुए उसे टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। भारत-बांग्लादेश विवाद के दौरान श्रीलंका ने पूरी तरह चुप्पी साधे रखी। क्रिकेट सेक्रेटरी बंदुला दिसानायके ने एएफपी को बताया कि कोलंबो क्षेत्रीय विवादों में शामिल होने से बचना चाहता है। उन्होंने कहा- भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच इन विवादों में हम न्यूट्रल रह रहे हैं। ये सभी दोस्ताना देश हैं।





More Stories
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत, दंपती और तीन बच्चों की गई जान; जांच शुरू
रूस से तेल-गैस खरीदने पर नहीं लगेगा कोई टैरिफ, ट्रंप ने भारत समेत पांच देशों को दी राहत
मुंबई में फ्लॉप रहा CJP का ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च, मुश्किल से 150 लोग पहुंचे
दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में DTC बस ने लोगों मारी टक्कर, एक की मौत और कई घायल
सीजेपी नेता अभिजीत दीपके गिरफ्तार, शांति भंग के आरोप में दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया केस
38 करोड़ के खर्च से हर महीने ₹15 करोड़ बचाएगी दिल्ली पुलिस, 16 जेलों में लगेंगे 840 VC सिस्टम