
दिल्ली/शिव कुमार यादव/- स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली सरकार ने आम लोगों को खास तोहफा दिया है। जिसके तहत 14 और 15 अगस्त को आम लोग भी दिल्ली विधानसभा परिसर का भ्रमण कर सकेंगे। शाम 5 से 8 बजे तक दिल्लीवासी 115 साल पुराने इस ऐतिहासिक भवन को देख सकेंगे। इस दौरान बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) का बैंड देशभक्ति की धुनों से माहौल को जोश से भरेगा। साथ ही साहित्य कला परिषद के सांस्कृतिक कार्यक्रम भारत की समृद्ध संस्कृति को दर्शाएंगे। खास लाइटिंग की सजावट से विधानसभा परिसर और भी आकर्षक लगेगा।
दिल्ली विधानसभा सचिवालय ने बताया कि इस समारोह में विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता, उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, मंत्री, विधायक और कई विशिष्ट मेहमान शामिल होंगे। इस दौरान दिल्लीवासी न सिर्फ इस भव्य भवन को देख सकेंगे, बल्कि इसके ऐतिहासिक और लोकतांत्रिक महत्व को भी समझ सकेंगे। वहीं, सांस्कृतिक कार्यक्रम भारत की कला और संस्कृति को प्रदर्शित करेंगे जो राष्ट्रीय एकता का संदेश देंगे।
भ्रमण के लिए किसी पंजीकरण की जरूरत नहीं
खास बात यह है कि इस आयोजन में शामिल होने के लिए किसी पंजीकरण की जरूरत नहीं है। दोनों दिन शाम 5 बजे से प्रवेश शुरू होगा। बस लोगों को आधार कार्ड जैसे पहचान पत्र दिखाने होंगे। यह आयोजन न सिर्फ मनोरंजन का मौका देगा, बल्कि लोगों में देशप्रेम और लोकतांत्रिक मूल्यों को भी बढ़ावा देगा।





More Stories
आरटीआई पर लापरवाही पड़ी भारी, दंडात्मक कार्रवाई से बचने नियमों को समझें अधिकारी
प्राचीन श्री रामलीला हल्द्वानी: शबरी देखी राम गृह आए। मुनि के बचन समुझि जिय भाए”
राहुल गांधी का मानसिक संतुलन खराब हो गया है, देश से मांफी मांगें : अजय भट्ट, सांसद
सीजेपी नेता अभिजीत दीपके गिरफ्तार, शांति भंग के आरोप में दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया केस
38 करोड़ के खर्च से हर महीने ₹15 करोड़ बचाएगी दिल्ली पुलिस, 16 जेलों में लगेंगे 840 VC सिस्टम
द्वारका कोर्ट से ट्रायल से बच रहा घोषित अपराधी गिरफ्तार, एंटी-जेल बेल सेल की टीम को मिली सफलता।