13 फरवरी को मनाया गया शिल्प स्मृति स्पार्कलिंग इवेंट्स द्वारा वेलेंटाइन डे

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 2, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

13 फरवरी को मनाया गया शिल्प स्मृति स्पार्कलिंग इवेंट्स द्वारा वेलेंटाइन डे

-वेलेंटाइन पार्टी में आयोजक शिल्पी बहादुर ने किया अतिथियों का सम्मान

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/ – 13 फरवरी को शिल्प स्मृति स्पार्कलिंग इवेंट्स का आयोजन कीर्तिनगर के क्ले वन ग्रिल बैक्वेट हॉल में किया गया। इस इवेंट्स में आयोजक शिल्पी बहादुर रही जो  एक प्रसिद्ध मॉडल, एक्टर और एंकर भी है। कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत शिल्पी बहादुर द्वारा वेलेंटाइन डे के सभी प्रतीकों जैसे गुलाब और टेडी डे के साथ  किया गया। सभी मेहमानों के लिऐ खूबसूरत शायरी बोल कर शिल्पी बहादुर ने दबी की खूबसूरती में चार चांद लगा दिया।

कार्यक्रम का ड्रेस कोड लाल था जिसका सभी ने पालन किया। मोंटू मस्त पंजाबी पॉप सिंगर के गानों पे सभी ने जम कर डांस किया। राजू पंजाबी ने कार्यक्रम में शिरकत कर के अपनी नृत्य शैली से सभी को खूब लुभाया। वोटिंग के जरिए वेलेंटाइन क्वीन का खिताब तारिका चौहान को दिया गया। राखी तंवर और जस कौर क्रमशः प्रथम और द्वितीय रनर अप रही। सभी मेहमानों का शिल्पी बहादुर और अविनाश गोएल द्वारा उपहार दिए गए। मलिका मेहन, शालिनी शर्मा और जस कौर का सहयोग सराहनीय रहा।

कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों में हेमा छाबरा, शालिनी शर्मा, जस कौर, तारिका चौहान, उपमा दुआ, मलिका मेहन, राखी तंवर, संगीता परी, हरलीन सेठी, भारती दुरेजा, शालिनी मताई, अनु आनंद, रेखा शर्मा, नीलम गुप्ता, ऋतु विज, उषा, शिल्पा अग्रवाल, अपेक्षा गुप्ता, शोभा सक्सेना, डिंपल इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित रहें। पी न्यूज़के नदीम अहमद, अलका सिंह और चेतन एडवरटाइजिंग के अनिल  अरोड़ा सह सम्पादक निदेशक चेतन एडवरटाइजिंग का विशेष सहयोग सराहनीय रहा।

फोटोग्राफी कुलदीप सिंह द्वारा की गई। सभी मेहमानों ने शिल्प स्मृति स्पार्कलिंग इवेंट्स के द्वारा होने वाले कार्यक्रमों की सराहना की और शिल्पी बहादुर और स्मृति महाजन को शुभकामनाए दी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox