नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- दिल्ली पुलिस की द्वारका जिला पुलिस ने फरार अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 10 से 12 वर्षों से फरार चल रहे पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी चेक बाउंस के मामलों में अदालत द्वारा उद्घोषित अपराधी घोषित किए गए थे और लगातार अपने ठिकाने बदलकर पुलिस से बच रहे थे।
द्वारका जिले के डीसीपी कुशल पाल सिंह के निर्देश पर एंटी-जेल बेल एवं प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर्स सेल की टीम को फरार अपराधियों की गिरफ्तारी का विशेष अभियान सौंपा गया था। एसीपी ऑपरेशन सुभाष मलिक की निगरानी में इंस्पेक्टर हरीश कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की।
पुलिस को सूचना मिली थी कि रमेश चंद तंवर और उसकी पत्नी कामिनी, जो पिछले एक दशक से फरार चल रहे थे, वर्तमान में अमन अपार्टमेंट, राजेंद्र नगर, गाजियाबाद में रह रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, रमेश चंद तंवर को वर्ष 2014 में द्वारका कोर्ट ने नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के एक मामले में उद्घोषित अपराधी घोषित किया था, जबकि कामिनी को वर्ष 2015 में इसी अधिनियम के तहत दर्ज एक अन्य मामले में अदालत ने उद्घोषित अपराधी घोषित किया था।
गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है। द्वारका पुलिस का कहना है कि फरार और उद्घोषित अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि अदालतों में लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।


More Stories
द्वारका पुलिस ने अंतरराज्यीय लुटेरा गैंग दबोचा!
द्वारका पुलिस की कार्रवाई, चार विदेशी नागरिक डिपोर्ट!
रूप नगर पुलिस ने सुलझाई चोरी की वारदात
बुराड़ी पुलिस ने ऑटो लिफ्टर और स्नैचर गैंग का किया भंडाफोड़!
प्रियंका गांधी का केंद्र पर हमला!
द्वारका पुलिस की कार्रवाई, 150 क्वार्टर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार