हांगझोऊ वर्ल्ड कप में भारत का जलवा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-ईशा सिंह ने जीता गोल्ड, मनु भाकर ने कांस्य पदक हासिल कर बढ़ाया देश का गौरव

हांगझोऊ/चीन/सिमरन मोरया/-  चीन के हांगझोऊ में आयोजित ISSF वर्ल्ड कप (राइफल, पिस्टल और शॉटगन) में भारतीय महिला निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का नाम रोशन किया। महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में ईशा सिंह ने स्वर्ण पदक और मनु भाकर ने कांस्य पदक जीतकर भारत के पदक अभियान को मजबूती दी।

नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, फाइनल मुकाबले में ईशा सिंह ने बेहतरीन निशानेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 40 हिट के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं, पेरिस ओलंपिक 2024 की दो पदक विजेता मनु भाकर ने कड़े मुकाबले में अहम शूट-ऑफ जीतते हुए 28 हिट के साथ कांस्य पदक हासिल किया।

भारतीय खिलाड़ियों ने क्वालिफिकेशन राउंड में भी शानदार प्रदर्शन किया। मनु भाकर 586-20x के स्कोर के साथ शीर्ष स्थान पर रहीं, जबकि ईशा सिंह ने 585-18x के स्कोर के साथ दूसरा स्थान हासिल कर फाइनल में जगह बनाई। एशियाई खेलों की पूर्व स्वर्ण पदक विजेता राही सरनोबत ने 582-16x का स्कोर किया। इसके अलावा सिमरनप्रीत कौर बराड़ (576-20x) और अभिदन्या अशोक पाटिल (573-16x) ने रैंकिंग पॉइंट्स ओनली (RPO) श्रेणी में अच्छा प्रदर्शन किया।

इस सीजन की शुरुआत में म्यूनिख वर्ल्ड कप में रिकॉर्डतोड़ स्वर्ण पदक जीतने वाली ईशा सिंह ने कहा कि यह मुकाबला उनके लिए मानसिक रूप से काफी चुनौतीपूर्ण था। उन्होंने कहा, “जब आप लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो अपेक्षाएं भी बढ़ जाती हैं। मुझे खुशी है कि मैं इस दबाव से उबर पाई और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकी।”

ईशा ने हांगझोऊ से अपने विशेष लगाव का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों में चार पदक जीतने की यादें उनके लिए प्रेरणा बनीं। रेंज, लाइटिंग और फाइनल हॉल के माहौल से परिचित होने का उन्हें फायदा मिला।

भारतीय महिला निशानेबाजों के इस शानदार प्रदर्शन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की बेटियां लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं और देश को गौरवान्वित कर रही हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox