होम्योपैथी उपचार में मनोदशा की जांच आवश्यक-डा. मोहंती

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

होम्योपैथी उपचार में मनोदशा की जांच आवश्यक-डा. मोहंती

उपस्थित मेडिकल स्टूडेंट्स, इंटर्न व अन्य डाक्टर

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज /रोहतक /हर्षित सैनी/- जेआर किसान होम्योपैथी मेडिकल कालेज में मंगलवार को सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में नई दिल्ली से आए चिकित्सा पद्धति विशेषज्ञ डा. अशोक मोहंती ने बताया कि इस चिकित्सा पद्धति की खूबसूरती यह है कि किसी भी रोग के उपचार की प्रक्रिया में मरीज की मनोस्थिति का जायजा लिया जाता है।     उन्होंने कहा कि बहुत बार देखा गया है कि मरीज तभी मरीज हुआ है, जब उसकी मनोस्थिति सही नहीं थी। यानि रोग का एक कारण प्रतिकूल मानसिक अवस्था भी हो सकता है। होम्योपैथी चिकित्सा में मरीज की प्रतिकूल हो चुकी मनोस्थिति में परिवर्तन लाने के लिए उपचार है।        

डा. मोहंती ने बताया कि इन परिस्थितियों में मरीज को उचित दवाएं दी जाती हैं, जिससे उनकी न केवल मनोदशा ठीक होती है बल्कि उसकी वजह से होने वाला रोग भी ठीक होने लगता है। ऐसा अन्य पद्धतियों में शायद नहीं है। इसलिए इस तरह के मरीजों को अपने इलाज के लिए होम्योपैथी की मदद लेनी चाहिए।       सेमिनार में उनके साथ नई दिल्ली से ही आए वरिष्ठ डा. एके अरुण ने भी अपने विषय से उपस्थित मेडिकल स्टूडेंट्स, इंटर्न व अन्य डाक्टरों को रूबरू कराया।        कालेज के निदेशक डा. अमरेंद्र ने मुख्य वक्ताओं का पुष्प गुच्छ देकर अभिनन्दन किया। इस अवसर पर कालेज के प्राचार्य डा. एचएस मोंडल, उप प्राचार्य डा. दिनेश कोली, डा. गरिमा, डा. नवीन ग्रेवाल व अन्य स्टाफ के सदस्य उपस्थित हुए तथा ज्ञानोपार्जन किया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox