हिरासत में लिए गये निलंबित विधायक टी राजा, तेवर बरकरार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 15, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हिरासत में लिए गये निलंबित विधायक टी राजा, तेवर बरकरार

-बवाल और पुलिस एक्शन के बीच टी राजा का बड़ा बयान कहा- अब हिंदू पीछे नही हटेगा

हैदराबाद/- भाजपा से निलंबित विधायक टी राजा सिंह को तेलंगाना पुलिस ने एक बार फिर गिरफ्तार किया है। उन्हें दो दिन पहले पैगंबर विवाद में जमानत मिली थी। पुलिस के कसते शिकंजे के बावजूद राजा सिंह के तेवर कम नहीं हुए हैं। उन्होंने नया वीडियो जारी करते हुए कहा कि अब हिन्दू पीछे नहीं हटेगा। गिरफ्तारी से कुछ देर पहले मुख्यमंत्री केसीआर को संदेश देते हुए राजा सिंह ने कहा कि न गोली, न फांसी और न जेल से हम डरते हैं।

पैगंबर मोहम्मद पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद से भाजपा से निलंबित विधायक टी राजा सिंह को तेलंगाना पुलिस ने गुरुवार दोपहर एक बार फिर गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि उन्हें पुराने केसों के मद्देनजर हिरासत में लिया गया है। दो दिन पहले पैगंबर विवाद पर उन्हें गिरफ्तार किया गया था लेकिन, एक घंटे में उन्हें कोर्ट से जमानत मिल गई थी। जिसके विरोध में हैदराबाद में जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ और सर तन से जुदा के नारे लगाए गए।
                अब टी राजा सिंह ने नया वीडियो जारी किया। अपने नए वीडियो में राजा सिंह के तेवर बरकरार हैं। वीडियो के कैप्शन में राजा सिंह लिखते हैं, “मुझे आज या कल गिरफ्तार किया जा सकता है। मैं बस इतना कहना चाहूंगा कि अगर कोई मेरे देश मेरे धर्म को बुरा कहेगा तो मैं उसे उसी की भाषा मे जवाब दूंगा चाहे इसकी सजा जो भी हो अब हिन्दू पीछे हटने वाला नहीं। आशा करता हुं कि इस धर्म युद्ध मे हर हिन्दू हमेशा की तरह मेरा साथ देगा। जय श्री राम“

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox