
हरिद्वार/शिव कुमार यादव/- परम पूज्य गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज की इस वर्ष की चार दिवसीय हरिद्वार धाम यात्रा में आए इस्कॉन द्वारका के भक्तों ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत हर की पौड़ी पर गंगा और घाट की सफाई कार्यक्रम में भाग लिया। शाम साढ़े 4 बजे आरंभ हुआ यह सफाई अभियान 2 अक्टूबर पर गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने जैसा था।

ज्ञात हो कि महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत की कल्पना के स्वप्न को समय-समय पर स्वच्छ भारत सफाई अभियान के माध्यम से साकार किया जाता है और देश के सचेत नागरिक इसमें बढ़-चढ़ कर भाग लेते हैं। इस अवसर पर हर की पौड़ी पर ‘हरिनाम संकीर्तन यात्रा’ भी निकाली गई और इसके माध्यम से यह संदेश दिया गया कि प्रकृति द्वारा उपलब्ध कराई गई अमूल्य चीज़ों का हमें सम्मान करना चाहिए और उन्हें दूषित नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह भविष्य में आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रकृति का उपहार है।
इस्कॉन द्वारका से सफाई अभियान का संचालन अमल कृष्ण दास प्रभु ने किया। उन्होंने कहा कि गंगा का यह स्वच्छता अभियान हरिद्वार धाम यात्रा का एक भाग है, जिसके माध्यम से हम यहाँ आने वाले तीर्थयात्रियों को यह संदेश दे सकते हैं कि वे गंगा में स्नान करते समय और घाच के किनारों पर किसी भी प्रकार का कूड़ा-करकट न डालें और उसे पूर्ण स्वच्छ बनाए रखने का प्रयास करें।





More Stories
उत्तरकाशी में 40 ट्रैकर्स का सफल रेस्क्यू, शेष के लिए सुबह 6 बजे से फिर शुरू होगा अभियान, CM ने खुद संभाली कमान
दिल्ली में मुख्यमंत्री धामी के सामने विभिन्न संस्थानों से जुडे उत्तराखण्ड के प्रवासी बुद्धिजीवियों ने राज्य के विकास के प्रति रखे अपने सुझाव
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर ऋषिकेश में SVMC आवास विकास ने केशव पार्क में कराया भव्य सामूहिक गायन
UK : चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी) हवाई पट्टी पहुंचे मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सामरिक और बुनियादी सुविधाओं का लिया जायजा
UK :हल्द्वानी में मंडलायुक्त दीपक रावत ने दिए कुमाऊँ मंडल के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश,
UK :प्रशासन का छापा, मदरसे सील ! DM के निर्देशन में बिना मान्यता संचालित शिक्षण गतिविधियों पर एक्शन