“योग गौरव राष्ट्रीय सम्मान“ से नवाजे गए शिक्षाविद डॉ. रमेश कुमार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 30, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

“योग गौरव राष्ट्रीय सम्मान“ से नवाजे गए शिक्षाविद डॉ. रमेश कुमार

-शिक्षा, योग एवं सामाजिक कार्यों में उल्लेखनीय योगदान के लिए किया गया सम्मानित -महर्षि पतजंलि योग संस्थान पलवल ने राष्ट्रीय योगासन खेल प्रतियोगिता के दौरान दिया सम्मान

नई दिल्ली/भावना शर्मा/- जाने माने शिक्षाविद डॉ रमेश कुमार योगाचार्य को शिक्षा, योग एवं सामाजिक कार्यों में उल्लेखनीय योगदान के लिए महर्षि पतंजलि योग संस्थान पलवल हरियाणा ने दो दिवसीय राष्ट्रीय योगासन खेल प्रतियोगिता एवं गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में “योग गौरव राष्ट्रीय सम्मान“ से सम्मानित किया गया।

अनेक प्रतिभाओं के धनी डॉक्टर रमेश कुमार पिछले 20 वर्षों से शिक्षण का कार्य कर रहे हैं। इसी के साथ-साथ अनेक सामाजिक कार्य भी करते रहते हैं। समाज को स्वस्थ बनाने और योग के प्रचार प्रसार के लिए अनेक सामाजिक संस्थाएं, दिल्ली सरकार, आयुष मंत्रालय भारत सरकार, दिल्ली संस्कृत अकादमी, संस्कृत विश्वविद्यालय एवं अध्यात्म योग संस्थान आदि के साथ मिलकर अनेकों सम्मेलन, शोधकार्य और सैकड़ो योग शिविरों का आयोजन कर चुके हैं। वर्तमान समय में डॉ. रमेश कुमार योगाचार्य  श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली के योग विज्ञान विभाग में सहायक आचार्य के पद पर कार्यरत हैं। योगाचार्य रमेश कुमार 2000 और 2003 में योग में विश्व योग चैंपियन भी रह चुके हैं। इनकी इन अभूतपूर्व उपलब्धियां को देखते हुए  इन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox