हरियाणा सेक्शुअल हैरेसमेंट केस में नया मोड़, महिला कोच का मोबाइल डेटा किया गया रिकवर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हरियाणा सेक्शुअल हैरेसमेंट केस में नया मोड़, महिला कोच का मोबाइल डेटा किया गया रिकवर

-चैट के रिकॉर्ड मिले, नए नाम सामने आए, बढ़ सकती है पूर्व खेल मंत्री की मुश्किलें

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/चंडीगढ़/शिव कुमार यादव/- हरियाणा के पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह सेक्शुअल हैरेसमेंट केस में एक नया मोड़ आ गया है। जूनियर महिला कोच के फोन का डेटा चंडीगढ़ पुलिस ने रिकवर कर लिया है। फोन से पुलिस को चैट के रिकॉर्ड मिले हैं, जिस आधार पर मंत्री संदीप सिंह और जूनियर महिला कोच से पुलिस की एसआईटी टीम पूछताछ कर चुकी है। साथ ही मोबाइल डेटा में कुछ नए नाम भी सामने आए हैं, ये वे लोग हैं जिनके नाम जूनियर महिला कोच ने पुलिस पूछताछ में लिए थे। माना जा रहा है कि डेटा चैट से हरियाणा के पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह की मुश्किले बढ़ सकती हैं। अभी भी एसआईटी टीम चैट में आये नये नाम के लोगों को सेक्टर-26 थाने में बुलाकर पूछताछ कर रही है। वहीं पुलिस का कहना है कि पुलिस 7 से 10 दिन में इस मामले में चार्जशीट दाखिल कर देगी।

साइबर सेल ने की जांच
इस पूरे विवाद में चंडीगढ़ एसआईटी की टीम ने पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह और जूनियर महिला कोच के मोबाइल जब्त किए थे। संदीप सिंह के 2 मोबाइल की जांच चंडीगढ़ पुलिस की साइबर सेल टीम जांच कर रही थी। महिला कोच ने संदीप सिंह से सोशल मीडिया के कई प्लेटफार्म पर चैटिंग के आरोप लगाए हैं। टीम इस चैट को रिकवर कर मामले की पड़ताल की है।

7 से 10 दिनों के अंदर दाखिल होगी चार्जशीट
चंडीगढ़ पुलिस अब इस मामले में और देरी नहीं करना चाहती है। इसलिए सभी पहलुओं पर जांच कर एक विस्तृत चार्जशीट पुलिस ने तैयार की है। चंडीगढ़ पुलिस सूत्रों के अनुसार अब एसआईटी इस केस की चार्जशीट तैयार करने में जुटी है। सूत्रों की माने तो पुलिस 7 से 10 दिनों के भीतर ही कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करेगी। यहां बता दें कि केस दर्ज होने के 90 दिन तक पुलिस को चार्जशीट दाखिल करना जरूरी होता है।

10 पॉइंट्स में समझिए पूरा मामला…
– 26 दिसंबर को जूनियर महिला कोच ने खेल मंत्री संदीप सिंह पर छेड़खानी का खुलासा किया।
– 27 दिसंबर को संदीप सिंह के समर्थन में खेल विभाग की डिप्टी डायरेक्टर कविता आईं।
– 28 दिसंबर को खेल मंत्री संदीप सिंह विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता से मिलने पहुंचे।
– 29 दिसंबर 2022 को जूनियर महिला कोच ने चंडीगढ़ पुलिस को इस मामले की शिकायत दी।
– हरियाणा के डीजीपी ने जांच के लिए 3 मेंबरों की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) बना दी।
– 29-30 दिसंबर को पुलिस एक्शन में आई। मंत्री के खिलाफ सबूत जुटाने शुरू किए।
– 31 दिसंबर को शुरूआती जांच में महिला कोच की बताई बातें पुलिस को सही लगीं।
– मंत्री के खिलाफ धारा 354, 354ए, 354 बी, 342 और 506 के तहत केस दर्ज कर लिया।
– चंडीगढ़ पुलिस ने 1 जनवरी को खुलासा किया कि मंत्री के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
– केस दर्ज होने के बाद संदीप सिंह ने खेल मंत्रालय छोड़ दिया, हालांकि वह अभी भी हरियाणा सरकार में प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी मंत्री हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox