हरियाणवी मॉडल सहित दो हेरोइन तस्कर गिरफ्तार, 12 ग्राम हेरोइन बरामद

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 1, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हरियाणवी मॉडल सहित दो हेरोइन तस्कर गिरफ्तार, 12 ग्राम हेरोइन बरामद


नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/देहरादून/नई दिल्ली/भावना शर्मा/मनोज रौतेला/- आईएसबीटी थाना पटेलनगर देहरादून जनपद की विकास नगर कालोनी में पुलिस ने एक हरियाणवी माॅडल सहित दो हेरोइन तस्करों को 12 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपियों से तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक ब्रेजा कार भी जब्त की है।
                   देहरादून जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री तथा नशे पर रोकथाम लगाए जाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विकासनगर द्वारा थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री तथा नशा करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किए जाने को थाना स्तर पर टीम गठित कर मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही करने को क्षेत्र में रवाना किया गया।
                   पुलिस के अनुसार 9 जून को उ0नि0 प्रमोद कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा 2 तस्करों प्रवीण राणा पुत्र करण सिंह निवासी शाहपुर थाना देहात, जनपद सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, हाल पता फ्लैट नंबर 5ब एमडीडीए कॉलोनी, निकट आईएसबीटी थाना पटेल नगर जनपद देहरादून उम्र 39 वर्ष, शिवानी यादव पुत्री सतपाल यादव निवासी फ्लैट नंबर 5ब एमडीडीए कॉलोनी निकटआईएसबीटी थाना पटेल नगर जनपद देहरादून उम्र 24 वर्ष को 12 ग्राम हेरोइन एवम तस्करी हेतु प्रयोग की जा रही ब्रेजा कार सहित गिरफ्तार किया गया। पूछताछ पर अभियुक्तों ने बताया कि यह स्मैक मिर्जापुर से लेकर आए है। प्रवीण बागो की ठेकेदारी करता है जबकि शिवानी हरियाणा में मॉडलिंग करती है। दोनों स्मैक पीने के आदी हैं लेकिन लॉकडाउन में खर्चा ना होने के कारण स्मैक बेचकर अपना खर्चा चला रहे हैं। पुलिस आरोपियों से तस्करों के नेटवर्क की जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है। अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली विकासनगर में धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किये गये है। तस्करी में प्रयुक्त ब्रेजा कार और अभियुक्त प्रवीण राणा से 6 ग्राम अवैध स्मैक व 2000 रुपए तथा अभियुक्ता शिवानी यादव से 6 ग्राम अवैध स्मैक व 1000 रुपए नगद बरामद किये है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox