हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के खिलाफ गिरफ्तारी के वारंट जारी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के खिलाफ गिरफ्तारी के वारंट जारी

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़ /नई दिल्ली /मानसी शर्मा – हरियाणावी डांसर सपना चौधरी आए दिन किसी-ना-किसी बात को लेकर सोशल मीडिया में छाई रहती है वहीं एक बार फिर सपना चर्चा का विषय बन गई है। लेकिन इस बार सपना मुश्किलों में फंसती नजर आ रही है। बता दें कि सपना के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, सपना चौधरी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। वहीं सपना को गिरफ्तार कर लखनऊ की एसीजेएम कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया गया है। दरअसल सपना चौधरी पर डांस शो के नाम पर लाखों रुपए जमा करने और कार्यक्रम न कर रकम हड़पने का आरोप है। इस मामले की अगली सुनवाई 30 अगस्त को होगी।

मामला साल 2018 का है। 13 अक्टूबर को एक दारोगा ने सपना चौधरी के खिलाफ आशियाना थाने में धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। उसने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि इसी दिन लखनऊ के स्मृति उपवन में सपना चौधरी का एक डांस कार्यक्रम होना था जिसकी हजारों टिकट भी बिक चुकी थी। सपना चौधरी को भी एडवांस रकम दी गई थी लेकिन सपना इस कार्यक्रम में नहीं पहुंची, जिसकी वजह से कार्यक्रम को रद्द करना पड़ा। सपना ने इस कार्यक्रम के लिए जो पैसा लिया था वो भी आयोजकों को वापस नहीं किया।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox